सीता हरण और जटायु निधन पर भावुक हुए दर्शक Dehradun News
दून में इन दिनों रामलीलाओं के मंचन की धूम है। रामलीला में सीता हरण और जटायु के निधन के दृश्य को देखकर दृशक भाव विभोर हो गए।
देहरादून, जेएनएन। दून में इन दिनों रामलीलाओं के मंचन की धूम है। रामलीला में सीता हरण और जटायु के निधन के दृश्य को देखकर दृशक भाव विभोर हो गए।
श्री रामलीला कला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में पंचवटी में सीता लक्ष्मण का संवाद, शूर्पणखा का आगमन आदि दृश्यों का मंचन हुआ। रामलीला भवन में मंचन का शुभारंभ विधायक खजान दास, महापौर सुनील उनियाल गामा, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, समाजसेवी एसएस गोयल ने किया।
इसके बाद वृंदावन से आए कलाकारों ने पंचवटी में सीता-लक्ष्मण संवाद, शूर्पणखा का आगमन, राम-लक्ष्मण को मोहित करने की लीला, रावण का साधु वेश में आकर सीता का हरण, जटायु का रावण के विमान पर आक्रमण, राम-जटायु का संवाद और जटायु के निधन के दृश्यों का मंचन किया।
इन दृश्यों को देख श्रद्धालु भावुक हो गए। इस दौरान अरविंद गोयल, सोमप्रकाश शर्मा, राकेश महेंद्र, शुभम गोयल, धन प्रकाश, राकेश भंडारी, ललित मोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।
लक्ष्मण ने काटी शूर्पणखा की नाक
श्री आदर्श रामलीला सभा राजपुर की ओर से पंचायती धर्मशाला बिरगिरवाली में आयोजित रामलीला में शूर्पणखा लीला, खर-दूषण वध, रावण-मारीच संवाद, सीता हरण और जटायु उद्धार के दृश्यों का मंचन किया गया।
शूर्पणखा राम-लक्ष्मण पर मोहित हो जाती है और विवाह का प्रस्ताव देती है। इसे दोनों ठुकरा देते हैं। इस पर वह सीता पर हमला करती है तो लक्ष्मण शूर्पणखा की नाक काट देते हैं। इस दौरान जयभगवान साहू, अजय गोयल, नरेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
रावण का वध कर अयोध्या लौटे श्रीराम
श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में रावण वध का मंचन किया गया। जिसके बाद भगवान श्रीराम वापस अयोध्या लौटे। जहां भरत मिलाप का मंचन हुआ। इस दृश्य को देखकर श्रद्धालुओं की आंखों में आंसू आ गए।
रामलीला के आठवें दिन शोभायात्रा का आयोजन हुआ। यात्रा कुम्हार चौक चुक्खूवाला से शुरू होकर गुरुनानक इंटर कॉलेज मैदान पहुंची। यहां राम और रावण का भीषण युद्ध हुआ। बाद में राम ने रावण का वध किया। फिर राम पुष्पक विमान से लक्ष्मण, सीता सहित अयोध्या पहुंचे। यहां राम-भरत का मिलाप हुआ।
यह भी पढ़ें: सिया और लक्ष्मण के संग वनवास को गए राम, केवट संवाद ने मोहा मन Dehradun News
इस दौरान समाजसेवी कुंवर जपेंद्र सिंह ने रामलीला में अपनी कला का बेहतर प्रदर्शन कर रहे कलाकारों को पुरस्कृत किया। इस दौरान संतराम शर्मा, अर्जुन सोनकर, विक्की मेहता, मुकेश शर्मा, राकेश शर्मा, प्रियांशु शर्मा, अनमोल, अमन, राकेश शर्मा, मनीष ममगाईं, हर्ष आदि मौजूद थे।
यह भी पढ़ें: परशुराम और लक्ष्मण संवाद ने जीत लिया दर्शकों का मन Dehradun News