Move to Jagran APP

सिया और लक्ष्मण के संग वनवास को गए राम, केवट संवाद ने मोहा मन Dehradun News

दून में इन दिनों रामलीला के मंचन की धूम है। वहीं पूजा पंडालों में दुर्गा पूजा को लेकर लोगों में उत्साह है। रामलीला बाजार में राम वनवास केवट संवाद का मंचन हुआ।

By BhanuEdited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 11:25 AM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 11:25 AM (IST)
सिया और लक्ष्मण के संग वनवास को गए राम, केवट संवाद ने मोहा मन Dehradun News
सिया और लक्ष्मण के संग वनवास को गए राम, केवट संवाद ने मोहा मन Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। दून में इन दिनों रामलीला के मंचन की धूम है। वहीं, पूजा पंडालों में दुर्गा पूजा को लेकर लोगों में उत्साह है। श्री रामलीला कला समिति रामलीला बाजार की ओर से आयोजित राम लीला में राम वनवास, केवट संवाद का मंचन हुआ।

loksabha election banner

रामलीला में श्री राम सीता और भाई लक्ष्मण के साथ वनवास के लिए चल देती है। जब वे नदी पार करना चाहते हैं तो उनका और केवट का संवाद होता है। इस दृश्य ने श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया। इससे पूर्व रामलीला का शुभारंभ राजपुर रोड विधायक खजान दास ने किया। इस दौरान महंत कृष्ण गिरी, भरत गिरी, अरविंद गोयल, महेश गर्ग, दयाल चंद गुप्ता, शोभित, तरुण शर्मा, मनमोहन जायसवाल आदि मौजूद थे। 

राम-केवट संवाद ने मन मोहा 

श्री आदर्श रामलीला सभा राजपुर की ओर से श्री राम केवट संवाद और दशरथ के प्राण त्याग करने का दृश्यों का मंचन हुआ। पंचायती धर्मशाला बिरगिरवाली के रामलीला मैदान में पांचवें दिन रामचरित मानस के दृश्यों का मंचन हुआ। श्रीराम को राज तिलक के बजाय 14 साल का वनवास दिए जाने पर राजा दशरथ पुत्र विछोह सह नहीं पाते हैं और वे प्राण त्याग देते हैं। 

बाद में श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के साथ नदी पार करने के लिए पहुंचते हैं तो केवट के साथ उनका संवाद होता हैं। इन दृश्यों को देखकर श्रद्धालु भावुक हो गए। इस दौरान जयभगवान साहू, अजय गोयल, नरेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद थे।

हंस पर सवार रावण बनेगा आकर्षण का केंद्र

दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी की ओर से 72वां दशहरा महोत्सव आठ अक्टूबर को परेड ग्राउंड में भव्य रूप से मनाया जाएगा। महोत्सव में लंका दहन और हंस पर सवार रावण मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

सुभाष रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई प्रेसवार्ता में कमेटी अध्यक्ष हरीश विरमानी ने बताया कि परेड ग्राउंड में रावण दहन किया जाएगा। इस बार रावण, मेघनाथ, कुंभकरण की लंबाई क्रमश: 60, 55, 50 फुट रहेगी ताकि कोई हादसा नहीं हो। उन्होंने बताया कि महोत्सव से पूर्व अंसारी मार्ग स्थित कालिका मंदिर में विधिवत पूजन के बाद शोभायात्रा निकाली जाएगी। 

शोभायात्रा में बैंड बाजे और भजन गायन होगा। यह यात्रा मंदिर से शुरू होकर मोती बाजार, पलटन बाजार, राजपुर रोड, एस्लेहॉल चौक होते हुए परेड ग्राउंड पहुंचेगी। शाम पांच बजे लंका दहन के बाद शाम छह बजकर पांच मिनट पर रावण के पुतले का दहन होगा। 

वहीं एक घंटे आतिशबाजी के बाद शोभायात्रा टेलीफोन एक्सचेंज, घटांघर, पलटन बाजार होते हुए कालिका मंदिर में संपन्न होगी। वहीं नौ अक्टूबर को भरत मिलाप प्रसंग के बाद महोत्सव संपन्न होगा। 

सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील

विरमानी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए मेले में आए लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की जाएगी। साथ ही अगले साल से इको फ्रेंडली आतिशबाजी होगी। मेले की सुरक्षा के लिए 20 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इस दौरान संतोख सिंह नागपाल, हरीश गेरा, हरीश गुलाटी, मनोज साहनी, दीपक ग्रोवर, परवेश अरोड़ा, संजीव विज आदि मौजूद थे।

आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के सैलानियों ने लगाए मां के जयकारे

मां कालिका मंदिर में नवरात्र पूजा की गई। पूजन में आस्ट्रेलिया से आई दंपती पॉल एवं क्रिस्टान और इंग्लैंड के जैस एवं टैलाइला ने भी मां की पूजा अर्चना कर पुण्य कमाया। 

कालिका मंदिर रोड स्थित मां कालिका मंदिर में देवताओं के पूजन के बाद मां दुर्गा की सामूहिक आरती की गई। 108 ब्राह्मणों ने मां दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। इधर आस्ट्रेलिया से पॉल और उनकी पत्नी क्रिस्टना ने विधिवत पूजा अर्चना की। आस्ट्रेलिया में योग सिखा रहे जोशीमठ के आशीष भट्ट ने मंदिर में पूजन किया। 

उनके साथ इंग्लैंड से आए टैलाइला और जैस ने भी पूजा अर्चना की। दिल्ली से आए स्वामी काका महाराज ने श्रद्धालुओं को सत्य का महत्व बताया। वहीं यज्ञशाला में यज्ञ हवन के साथ दुर्गा सप्तशती, गायत्री मंत्र, मृत्युंजय मंत्र, श्री विष्णु सहस्रनाम, नवग्रह अनादि मंत्रों से विश्व कल्याण के लिए आहुतियां दी गई। 

वहीं श्री सिंदुरिया हनुमान मंदिर में मुख्य पुजारी मनोहर सेमवाल ने रामचरित मानस का पाठ किया। दोपहर में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान गगन सेठी, रमेश साहनी, एलडी भाटिया, एनके दत्ता, सुरेंद्र कुमार, उमेश मिनोचा, सतीश कक्कड़, नरेश, साहिब राम डोरा, सतीश शर्मा, महेश डोरा आदि मौजूद थे। 

पूजा कर लिया मां का आशीर्वाद 

बंग विधि दुर्गाबाड़ी सोसायटी सर्राफा बाजार धामावाला की ओर से पांच दिवसीय दुर्गा उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं ने मां का आशीर्वाद लिया। 

यह भी पढ़ें: परशुराम और लक्ष्मण संवाद ने जीत लिया दर्शकों का मन Dehradun News

उत्सव के पहले दिन रामकृष्ण आश्रम के महाराज असीमात्मानंद महाराज ने विधि विधान से मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की। सोसायटी अध्यक्ष मेघनाथ मंडल ने महाराज का शॉल ओढ़ा कर सम्मान किया। पश्चिम बंगाल से आए कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। इस अवसर पर सुनील, प्रदीप वर्मा, उत्पल सामंत, गणेश बेरा, निर्मल मंडल, नीलांजन चक्रवर्ती, शुभांकर मन्ना, तपन मंडल, सुरजीत बाग, सृजन घोष, गोपाल मंडल आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: श्रीराम के जन्म पर दीपमय पर हुई अयोध्या, राम ने किया ताड़िका का वध Dehradun News


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.