विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रुड़की विधायक के वीडियो वायरल मामले में कांग्रेस नेता ने पुलिस को दी तहरीर

By Sumit KumarEdited By:
Published: Sun, 16 Aug 2020 10:11 PM (IST)

जिले में रुड़की विधायक के खिलाफ एक कांग्रेस नेता ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में आरोप लगाया है ...और पढ़ें

रुड़की विधायक के वीडियो वायरल मामले में कांग्रेस नेता ने पुलिस को दी तहरीर
रुड़की विधायक के वीडियो वायरल मामले में कांग्रेस नेता ने पुलिस को दी तहरीर

रुड़की (हरिद्वार),जेएनएन। जिले में रुड़की विधायक के खिलाफ एक कांग्रेस नेता ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में आरोप लगाया है कि विधायक ने कोविड 19 के नियमों का उल्लंघन कर जनता को गुमराह करने का काम किया है। रुड़की कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष बिट्टू शर्मा ने तहरीर में आरोप लगाया कि रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा का एक वीडियो फेसबुक पर वायरल हुआ है। यह वीडियो स्वतंत्रता दिवस के एक कार्यक्रम का है। वीडियो में विधायक प्रदीप बत्रा यह कह रहे हैं  कि  कोविड 19 के तहत मास्क पहनना जरूरी नहीं है।

यह भी कहा है कि मुख्यमंत्री ने भी आदेश जारी किए हैं कि मास्क पहनना आवश्यक नहीं है। पुलिस की तरफ से मास्क नहीं पहनने पर जो चालान किया जा रहा है वह भी गलत है। कांग्रेस नेता का कहना है कि विधायक प्रदीप बत्रा के वीडियो से जनता गुमराह हो रही है। उनके इस वीडियो से महामारी एक्ट का उल्लंघन हो रहा है। हालांकि इसके बाद विधायक का एक और वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वह मास्क पहनना जरूरी बता रहे हैं। सिविल लाइंस कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को तहरीर मिली है। पुलिस को अभी तक वीडियो उपलब्ध नहीं कराया है। वीडियो मिलने पर इसकी सत्यता की जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें: सुपरवाइजर की नौकरी देकर महिला से करता रहा दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

हरकी पैड़ी पर गांजे के साथ विवाहिता गिरफ्तार

हरिद्वार में शहर कोतवाली पुलिस ने सवा किलो गांजे के साथ एक विवाहिता को गिरफ्तार किया है। वह हरकी पैड़ी के विष्णु घाट पर इसे बेच रही थी। शहर कोतवाली प्रभारी अमरजीत ङ्क्षसह ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस टीम ने आरोपित महिला को विष्णु घाट की सीढिय़ों से हिरासत में लिया है। उसकी पहचान दुर्गा कश्यप अरोड़ा निवासी राजीवनगर ज्वालापुर के रूप में हुई।  महिला ने कुछ तस्करों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस टीम में रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी पवन डिमरी, महिला कांस्टेबल आंचल रानी व बबीता शामिल रहे। गौरतलब है कि एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय की ओर से नशे की रोकथाम के लिए थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की गई है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में महिला पर विधायक को ब्लैकमेल करने का मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला