उत्कृष्ट कार्य करने पर इन 19 लोगों को मिला 'उत्तराखंड सम्मान'
उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदेश के 19 लोगों को उत्तराखंड सम्मान से नवाजा गया है। सभी को स्मृति चिह्न देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
देहरादून, [जेएनएन]: उत्तराचल महासंघ मुंबई की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के 19 लोगों को 'उत्तराखंड सम्मान' से नवाजा गया।
गढ़ी कैंट स्थित गोर्खाली सुधार सभा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ले. जनरल राम सिंह प्रधान ने चयनित व्यक्तियों को स्मृति चिह्न देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन से हुई। इसके बाद कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इनमें गोर्खाली डास मारूनी, बेडु पाको बारा मासा और मागल गीत की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया।
इस मौके पर उत्तरांचल महासंघ मुंबई की अध्यक्ष आनंदी गैरोला ने बताया कि संस्था की ओर से हर वर्ष मुंबई में यह सम्मान दिया जाता था। इस वर्ष यह सम्मान देहरादून में दिया जा रहा है। इस दौरान गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष प्रधान सिंह थापा, विनोद कटारिया, दिनेश चंद बुड़ाकोटी, विनोद देवरानी, शशि नेगी, शभू प्रसाद चमोली, सुशीला आदि मौजूद रहे।
इन्हें मिला सम्मान
शराबबंदी के लिए कुसुम जोशी, चिपको आदोलन के लिए बचनी देवी, छात्रवृत्ति वितरण के लिए बलवंत सिंह रावत, पौधरोपण के लिए प्रताप सिंह पोखरियाल, पर्यावरण स्वच्छता के लिए मनोज साह जगाती, शिक्षा के लिए डॉ. राजे सिंह नेगी, नदी की सफाई के लिए जगदीश नेगी, गंगोत्री ग्लेशियर बचाओ अभियान के लिए शाति ठाकुर, महिला उद्योग प्रशिक्षण के लिए रेखा सेमवाल, पर्यावरण संरक्षण धूम सिंह नेगी, बाल उत्पीड़न के खिलाफ कार्य करने के लिए सुमन वर्मा, आर्थिक सुरक्षा के लिए धर्मानंद ओली, महिला उत्थान तनूजा मेलकानी, गरीब खेल प्रेमियों के प्रोत्साहन के लिए विजय वर्मा, वृद्ध सेवा के लिए कनक चंद, दृष्टिबधित दिव्यागों के लिए कार्य करने के लिए श्याम सिंह धानक, शिक्षा सुलभता के लिए उमेश चंद्र पंत, समाज उत्थान के लिए पदम सिंह थापा, निराश्रित बच्चों को आश्रय देने के लिए संदीप केसी थापा को सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें: बेस्ट रिसर्च स्कॉलर अवार्ड-2018 से सम्मानित किए गए शोधार्थी डा. अजय कुमारा
यह भी पढ़ें: इंजीनियरिंग छात्रों को अनिवार्य रूप से करनी होगी इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग