विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

15 अगस्त के बाद मिलेगा उत्तराखंड भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष

By Edited By:
Published: Fri, 21 Jun 2019 10:49 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jun 2019 10:13 AM (IST)

उत्तराखंड में भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष 15 अगस्त के बाद मिलेगा। इससे पहले यहां भी किसी वरिष्ठ पार्टी नेता को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

15 अगस्त के बाद मिलेगा उत्तराखंड भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष
15 अगस्त के बाद मिलेगा उत्तराखंड भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष

देहरादून, राज्य ब्यूरो। उत्तराखंड में भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष 15 अगस्त के बाद मिलेगा। यही नहीं, केंद्रीय स्तर पर जेपी नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की तर्ज पर यहां भी किसी वरिष्ठ पार्टी नेता को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। 

सूत्रों की मानें तो इस सिलसिले में गंभीरता से विचार हो रहा है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्व में भाजपा के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कार्यकाल बढ़ा दिया गया था। भट्ट के नैनीताल से सांसद चुने जाने के बाद से नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। 

इस बीच पार्टी ने राज्य में पार्टी के चुनाव कराए जाने के मद्देनजर छह जुलाई से सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत पहले सदस्य बनाने के बाद मंडल, जिला इकाइयों और फिर प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है। 11 अगस्त तक सक्रिय सदस्य भी चुने जाने हैं। 

ऐसे में उत्तराखंड को भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष 15 अगस्त के बाद ही मिल पाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने भी ऋषिकेश में इसके संकेत दिए। 

उधर, पार्टी सूत्रों की मानें तो भाजपा यहां भी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर गंभीरता से विचार कर रही है। इसके पीछे तर्क ये दिया जा रहा है कि नैनीताल के सांसद अजय भट्ट के केंद्र की राजनीति में सक्रिय होने से वह यहां पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। ऐसे में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाना आवश्यक है। सूत्रों की मानें तो इस सिलसिले में पार्टी नेतृत्व ने कुछ वरिष्ठ नेताओं के नाम पर मंथन भी शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें: महाकुंभ के आयोजन के लिए 5000 करोड़ की मदद का किया अनुरोध

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार के बजट से उत्तराखंड को भी हैं ये बड़ी उम्मीदें, जानिए

यह भी पढ़ें: 108 के पूर्व कर्मचारियों संग उपवास पर बैठे हरीश रावत, सरकार पर लगाए आरोप 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।