Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम साफ, चटख धूप से दो दिन में पांच डिग्री सेल्सियस चढ़ा पारा

Uttarakhand Weather Update दून समेत पूरे प्रदेश में मौसम साफ है। दिन में चटख धूप खिलने के कारण अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया है।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 07:25 AM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 07:25 AM (IST)
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम साफ, चटख धूप से दो दिन में पांच डिग्री सेल्सियस चढ़ा पारा
चटख धूप से दो दिन में पांच डिग्री सेल्सियस चढ़ा पारा।

देहरादून, जेएनएन। Uttarakhand Weather Update देहरादून समेत पूरे प्रदेश में मौसम साफ है। दिन में चटख धूप खिलने के कारण अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन आसमान साफ रहेगा। हालांकि, तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिन मौसम में किसी तरह के बदलाव की उम्मीद नहीं है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार दो दिसंबर के बाद ही प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। सप्ताह के शुरू में लगातार बारिश और बर्फबारी से उत्तराखंड कड़ाके की सर्दी चटख धूप कुछ राहत दे रही है। देहरादून में अधिकतम तापमान में तेजी से इजाफा हुआ और दो दिन में ही पारा सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच गया। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। 

विभिन्न शहरों में तापमान

शहर,       अधि.      न्यून.

देहरादून     27.8     08.5

उत्तरकाशी   20.3     08.4

मसूरी       17.9     08.0

टिहरी       19.2     07.8

हरिद्वार      28.5     07.9    

जोशीमठ    14.6     06.2

पिथौरागढ़   20.6     04.8

अल्मोड़ा    22.7     04.7

मुक्तेश्वर    19.4     06.1  

नैनीताल     18.3     07.0

यूएसनगर    25.9   05.8

चंपावत   18.6     01.9

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather Update: दो दिन बाद उत्तराखंड में खिली चटख धूप, कुछ हद तक राहत; जानें- अगले कुछ दिन के मौसम का हाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.