Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather Update: दो दिन बाद उत्तराखंड में खिली चटख धूप, कुछ हद तक राहत; जानें- अगले कुछ दिन के मौसम का हाल

Uttarakhand Weather Update दो दिन बारिश और बर्फबारी के बाद पहाड़ से लेकर मैदान तक आसमान साफ हो गया है। दिनभर चटख धूप खिलने से दिन में ठंड से राहत मिली। मौसम साफ हुआ तो उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से बर्फ हटाई गई।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 07:26 AM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 07:26 AM (IST)
Uttarakhand Weather Update: दो दिन बाद उत्तराखंड में खिली चटख धूप, कुछ हद तक राहत; जानें- अगले कुछ दिन के मौसम का हाल
दो दिन बाद उत्तराखंड में खिली चटख धूप।

देहरादून, जेएनएन। Uttarakhand Weather Update दो दिन बारिश और बर्फबारी के बाद पहाड़ से लेकर मैदान तक आसमान साफ हो गया है। दिनभर चटख धूप खिलने से दिन में ठंड से राहत मिली। मौसम साफ हुआ तो उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से बर्फ हटाई गई। हाईवे पर यातायात बहाल कर दिया गया है। चमोली के प्रसिद्ध हिमक्रीडा स्थल औली में पर्यटक कुदरत के नजारों का लुत्फ उठा रहे हैं। जबकि, मसूरी, नैनीताल समेत अन्य हिल स्टेशन में पर्यटकों ने धूप का आनंद लिया। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

prime article banner

पिछले कुछ दिन से बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही उत्तरकाशी की हर्षिल घाटी में हिमपात का क्रम बना हुआ था। इससे घाटी के 30 गांव अलग-थलग पड़ गए थे। शुक्रवार को गंगोत्री हाईवे पर यातायात बहाल होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। दूसरी तरफ चमोली जिले के औली में पर्यटकों का तांता लगा हुआ है। इन दिनों औली की ढलाने बर्फ से लकदक हैं। यहां एक ही दिन में पांच सौ से ज्यादा सैलानी पहुंचे गए। 

पहाड़ों में हुए हिमपात का असर मैदानी इलाकों में भी नजर आया। देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। तीनों शहरों में न्यूनतम तापमान क्रमश: 8.4, 9.6 और 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में चंपावत सबसे सर्द रहा। यहां पारा एक डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। हालांकि, चटख धूप खिलने से अधिकतम तापमान तीन से सात डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया।

यह भी पढ़ें: PICS: उत्‍तरकाशी के हर्षिल घाटी में हुआ हिमपात, हर तरफ फैली बर्फ की सफेद चादर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.