विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather: अप्रैल में जून जैसे हालात, 38 पहुंचा पारा; उत्‍तराखंड आने वाले पर्यटक पढ़ें वीकेंड पर कैसा रहेगा मौसम?

Published: Sat, 27 Apr 2024 07:21 AM (GMT+05:30)

Uttarakhand Weather गर्मी बढ़ने से लोग बेहाल हैं। शनिवार एवं रविवार को दून में आंशिक बादल छाये रहेंगे। शाम के समय हल्की वर्षा हो सकती है। वहीं इस सीजन में पहली बार दून में पारा 38 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। शुक्रवार को दून और आसपास के क्षेत्रों में चटख धूप खिलने से करीब सुबह 10 बजे से ही गर्मी का एहसास होने लगा था।

Uttarakhand Weather: गर्मी बढ़ने से लोग बेहाल
Uttarakhand Weather: गर्मी बढ़ने से लोग बेहाल

HighLights

  1. इस सीजन में पहली बार देहरादून का तापमान इस स्तर पर पहुंचा
  2. पंतनगर का तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 38.9 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
  3. आज तेज हवा चलने और कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की वर्षा की संभावना

जागरण संवाददाता, देहरादून : Uttarakhand Weather: इस सीजन में पहली बार दून में पारा 38 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। गर्मी बढ़ने से लोग बेहाल हैं। मैदानी क्षेत्रों में शुष्क मौसम और सुबह से ही चटख धूप खिली रही।

दोपहर होते-होते पारा इस सीजन में पहली बार सबसे ऊपर पहुंच गया। हालांकि, दोपहर बाद पर्वतीय क्षेत्र बदरीनाथ और घांघरिया में वर्षा होने से आसपास का मौसम सुहावना हो गया।

सुबह 10 बजे से ही गर्मी का एहसास

शुक्रवार को दून और आसपास के क्षेत्रों में चटख धूप खिलने से करीब सुबह 10 बजे से ही गर्मी का एहसास होने लगा था। दोपहर ढाई बजे देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 38.0 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 38.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 27.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 13.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

हवा भी चल सकती है तेज

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार एवं रविवार को दून में आंशिक बादल छाये रहेंगे। शाम के समय हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है।

गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल में कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने से बिजली चमकने व हल्की वर्षा हो सकती है। चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात हो सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।