यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
उत्तराखंड में बदला मौसम, केदारनाथ समेत ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी, मसूरी में बारिश जानें- क्या कहता है मौसम विभाग
Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है लेकिन मंगलवार से मौसम करवट बदल सकता है जिससे पहाड़ी ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Update पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड में मौसम शुष्क है, लेकिन मंगलवार से मौसम ने करवट बदल ली। केदारनाथ समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। वहीं, मसूरी में बारिश जारी है। अन्य मैदानी और पहाड़ी इलाकों में भी बारिश के आसार बन रहे हैं।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेश बिक्रम सिंह के अनुसार, मंगलवार को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। राज्य के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है। 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। देहरादून और मसूरी में सुबह के समय बादल छाये रहने और शाम के समय हल्की बारिश हो सकती है, जिससे अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की कमी आ सकती है।
सोमवार को देहरादून, मसूरी, हरिद्वार, रुड़की के अलावा कुमाऊं मंडल में गुनगुनी धूप खिलने से आमजन से सुबह व शाम को कड़ाके की ठंड से राहत की सांस ली। हालांकि, दोपहर एक बजे से तीन बजे तक दून में हल्के बादल भी छाए रहे। हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर व आसपास के मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय कोहरा छाये रहने और पहाड़ों में पाला पड़ने से वाहनों की आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। मसूरी में सुबह एवं शाम को कड़ाके की ठंड से आमजन से लेकर सैलानी बेहाल रहे।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर, अधिकतम, न्यूनतम
देहरादून, 22.4- 5.9
मसूरी, 11.6- 4.3
नैनीताल, 10.3-1.4
हरिद्वार, 22.8- 5.3
औली, 09.1- 0.7
पंतनगर, 21.2- 4.3
मुक्तेश्वर, 13.9-4.2
टिहरी, 15.3-4.7
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बदल सकता है मौसम, बारिश और हिमपात के आसार; कोहर और पाला बढ़ा रहा परेशानी
