विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश के आसार, अब तक 11 लोगोंं की मौत और दो लापता

Published: Wed, 02 Sep 2026 09:53 AM (IST)Updated: Wed, 02 Sep 2026 10:40 AM (IST)

उत्तराखंड में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में देहरादून शहर और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में आज बुधवार को भी भारी बारिश के आसार हैं। यहां सुबह देहरादून में मौसम ने करवट ले ली है। जिले के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए हुए हैं, जबकि त्यूणी क्षेत्र में हल्की बारिश दर्ज की गई। चकराता में बादलों के साथ कोहरा छाया है। जनपद में आपदा से संबंधित स्थिति फिलहाल सामान्य बताई गई है।

कोटद्वार व आसपास के क्षेत्रों में छाए हैं हल्के बादल। नजीबाबाद बुवाखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुगड्डा के समीप चूना धारा में बीती रात मलबे के साथ बड़ा बोल्डर सड़क पर आ गया, जिससे राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया। रात में ही बोल्डर को हटा कर यातायात को सुचारू कर दिया गया। कांडी-लक्ष्मणझूला मोटर मार्ग भी जगह जगह मलबा आने के कारण बंद पड़ा है।  अन्य मार्गों पर यातायात सुचारू है।

ऋषिकेश में नीलकंठ मोटर मार्ग बाधित

ऋषिकेश। लक्ष्मण झूला-नीलकंठ मोटर मार्ग पर फूलचट्टी के समीप पहाड़ी से मलबा आने के कारण मार्ग बाधित हो गया है। अचानक सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आ जाने से आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है।

मार्ग बाधित होने से पर्वतीय क्षेत्रों से ऋषिकेश की ओर आ रहे वाहनों और नीलकंठ धाम के दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं के वाहनों की दोनों ओर लंबी कतारें लग गई हैं। सूचना पर लोक निर्माण विभाग, दुगड्डा की टीम जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। विभाग का कहना है कि जल्द ही मार्ग को सुचारू कर दिया जाएगा।

देहरादून-नैनीताल समेत तीन जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

उत्तराखंड में मानसून के तेवर तल्ख बने हुए हैं। पहाड़ से मैदान तक घने बादलों का डेरा है। अधिकांश क्षेत्रों में भारी वर्षा का दौर जारी है। लगातार वर्षा से नदियां उफान पर हैं, निचले इलाकों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन के कारण यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है।

आकाशीय बिजली की चमक और बादलों की तेज गर्जना से लोग सहमे हुए हैं। बुधवार को भी प्रदेश में देहरादून-नैनीताल समेत तीन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

नजीबाबाद बुवाखाल राष्ट्रीय राजमार्ग बंद 

कोटद्वार व आसपास के क्षेत्रों में हल्के बादल छाए हैं। नजीबाबाद बुवाखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुगड्डा के समीप चूना धारा में बीती रात मलबे के साथ बड़ा बोल्डर सड़क पर आ गया, जिससे राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया। रात में ही बोल्डर को हटा कर यातायात को सुचारू कर दिया गया। कांडी-लक्ष्मणझूला मोटर मार्ग भी जगह जगह मलबा आने के कारण बंद पड़ा है। अन्य मार्गों पर यातायात सुचारू है।

11 की मौत और दो लोग लापता

वहीं मंगलवार को उत्तराखंड में भूस्खलन और नदी के उफान में बहने से 11 लोगों की मौत हो गई और दो लोग लापता हैं। 

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा में बड़ा हादसा: धार की तुनी क्षेत्र में दीवार गिरने से दो नेपाली मजदूरों की मौत, हवालबाग में भी तीन गंवा चुके हैं जान

यह भी पढ़ें- देहरादून में भारी बारिश से मांडूवाला-सौड़ा पुल टूटा, ग्रामीणों की आवाजाही पर संकट