विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अल्मोड़ा में बड़ा हादसा: धार की तुनी क्षेत्र में दीवार गिरने से दो नेपाली मजदूरों की मौत, हवालबाग में भी तीन गंवा चुके हैं जान

Published: Tue, 01 Sep 2026 12:28 PM (IST)

अल्मोड़ा के धार की तुनी क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान दीवार गिरने से दो नेपाली मजदूरों की मौत हो ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. अल्मोड़ा में निर्माणधीन दीवार गिरने से हादसा।

  2. दो नेपाली मजदूरों की मौके पर दर्दनाक मौत।

  3. SDRF और प्रशासन ने राहत कार्य शुरू किया।

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। धार की तुनी क्षेत्र में मंगलवार को निर्माण कार्य के दौरान अचानक एक दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में दीवार के मलबे के नीचे दबने से दो नेपाली मजदूरों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। हालांकि, मलबे में दबे दोनों मजदूरों को बचाया नहीं जा सका और उनकी मृत्यु की पुष्टि हो गई है।

गौरतलब है कि इससे पूर्व हवालबाग ब्लॉक में भी मलबे में दबने की घटना में तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि घटनास्थल पर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। राहत-बचाव दल आगे की कागजी व विधिक कार्रवाई में जुटा हुआ है।

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा के उडयूडा में भूस्खलन का कहर, मलबे में दबने से मां और दो बच्चों की मौत

यह भी पढ़ें- रानीखेत अस्पताल में लापरवाही का स्ट्रेचर: उपचार के अभाव में घायल बुजुर्ग ने तोड़ा दम