विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गणेश चतुर्थी पर झमाझम बारिश, IMD का देहरादून सहित 7 जिलों में मूसलाधार वर्षा और बिजली गिरने का अलर्ट

Published: Mon, 14 Sep 2026 07:12 AM (IST)Updated: Mon, 14 Sep 2026 07:22 AM (IST)

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश का दौर तेज हो गया है, देहरादून सहित सात जिलों में भारी वर्षा और बिजली ...और पढ़ें

Uttarakhand Weather: भारी बारिश के कारण जलभराव। फाइल

Uttarakhand Weather: भारी बारिश के कारण जलभराव। फाइल

HighLights

  1. देहरादून सहित सात जिलों में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट।

  2. बारिश के कारण तापमान में गिरावट, मौसम हुआ सुहावना।

  3. अगले दो दिन बारिश जारी, बुधवार से मौसम में सुधार की उम्मीद।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश का दौर तेज हो गया है। करीब एक सप्ताह बाद रविवार को देहरादून में जोरदार वर्षा हुई, जबकि पहाड़ों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ती रहीं। कुमाऊं के ज्यादातर क्षेत्रों में भी मेघ जमकर बरसे।

वर्षा के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और दून का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब चार डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। आज भी सात जिलों में भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

दून में करीब एक सप्ताह बाद झमाझम बारिश से चार डिग्री गिरा तापमान

रविवार को दिनभर बादलों की आवाजाही और वर्षा के दौर के कारण दून समेत कई क्षेत्रों में मौसम सुहावना रहा और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। वहीं, राज्य के सभी जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर आने की संभावना है।

दो दिन गरज के साथ बौछार और फिर बुधवार से बारिश में कमी के आसार

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और देहरादून में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा अथवा गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। राज्य के शेष जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। प्रदेश में अगले दो दिन मौसम का मिजाज इसी प्रकार बने रहने का अनुमान है। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज बौछारों की स्थिति बन सकती है।

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

  1. देहरादून, 28.8, 23.5
  2. पंतनगर, 34.1, 25.2
  3. मुक्तेश्वर, 19.7, 15.0
  4. नई टिहरी, 24.9, 15.6

मौसम विभाग ने लोगों को विशेषकर बारिश के दौरान खुले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की सलाह दी है। हालांकि, बुधवार से प्रदेश में बारिश का क्रम काफी धीमा पड़ने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें- Weather Update: जमशेदपुर में 16 सितंबर तक हल्की बारिश का पूर्वानुमान, 19 से फिर बदलेगा मौसम

यह भी पढ़ें- बागेश्वर में मौसम का बदला मिजाज, गरज-चमक के साथ मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त