विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Weather Update: जमशेदपुर में 16 सितंबर तक हल्की बारिश का पूर्वानुमान, 19 से फिर बदलेगा मौसम

Published: Sun, 13 Sep 2026 09:57 PM (IST)

जमशेदपुर में मौसम लगातार करवट ले रहा है; 16 सितंबर तक हल्की बारिश और गरज के साथ धूप का पूर्वानुमान ...और पढ़ें

14 से 16 सितंबर के दौरान शहर में तेज धूप निकलने के साथ-साथ गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

14 से 16 सितंबर के दौरान शहर में तेज धूप निकलने के साथ-साथ गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 

HighLights

  1. 17 और 18 सितंबर को मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है।

  2. 19 सितंबर से नए मौसमी तंत्र के प्रभाव से फिर बदलेगा मौसम।

जासं, जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर में मौसम का मिजाज लगातार करवट ले रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद रविवार को अचानक खिली तेज धूप ने शहरवासियों को गर्मी और उमस से बेहाल कर दिया। 
 
हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम में उतार-चढ़ाव का यह सिलसिला जारी रहेगा।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, 14 से 16 सितंबर के दौरान शहर में तेज धूप निकलने के साथ-साथ गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 
 
इसके बाद 17 और 18 सितंबर को मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान जताया गया है। हालांकि, 19 सितंबर से एक बार फिर नए मौसमी तंत्र के प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।


मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे के भीतर जमशेदपुर में 8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य के करीब 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

हवा में नमी का स्तर अधिक होने के कारण लोगों को दिनभर तीखी धूप और चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा। डॉक्टरों और मौसम विशेषज्ञों ने इस बदलते मौसम को देखते हुए खान-पान और सेहत का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।