विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather: आसमान में छाई कोहरे की चादर, ओस बनकर बरस रही ठंड; फिलहाल राहत की संभावना कम

By Jagran News Edited By: Aysha Sheikh
Published: Sun, 21 Jan 2024 08:06 AM (GMT+05:30)

उत्तराखंड में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है। मौसम विज्ञान ...और पढ़ें

Uttarakhand Weather: आसमान में छाई कोहरे की चादर, ओस बनकर बरस रही ठंड; फिलहाल राहत की संभावना कम
Uttarakhand Weather: आसमान में छाई कोहरे की चादर, ओस बनकर बरस रही ठंड; फिलहाल राहत की संभावना कम

HighLights

  1. मैदानी क्षेत्रों में अत्यधिक घने कोहरे से दिनभर ठंड ने किया बेहाल
  2. दून में दोपहर एक बजे बाद हल्की धूप खिलने से मिली कुछ राहत

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड से अभी राहत मिलने की संभावना नहीं दिख रही है। हालांकि, दून में शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को ठंड से कुछ राहत महसूस की गई। सुबह दून व आसपास के क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा। दोपहर करीब एक बजे बाद हल्की धूप खिली। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में अत्यधिक घने कोहरे के कारण दिनभर जनजीवन बेहाल रहा।

पौड़ी एवं नैनीताल में करीब साढ़े 12 बजे बाद हल्की धूप के दर्शन हुए। देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 18.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। ऊधम सिंह नगर में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 17.4 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

अत्यधिक कोहरे के कारण यलो अलर्ट जारी

मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 11.9 व न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान 13.9 व न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को हरिद्वार एवं ऊधम सिंह नगर में अत्यधिक कोहरे के कारण यलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून में भी उथला कोहरा छाये रहने की संभावना है। राज्य में मौसम शुष्क रहेगा।

ये भी पढें -

UP Weather Update: प्रदेश में सबसे सर्द रहा कानपुर, अगले महीने तक भी राहत की उम्मीद नहीं; कोहरे ने बढ़ाया खतरा