विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather Update: रुद्रप्रयाग में फटा बादल; बदरीनाथ और यमुनोत्री राजमार्ग सुचारू

Published: Wed, 03 Jul 2024 08:10 AM (IST)Updated: Wed, 03 Jul 2024 01:06 PM (IST)

Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में मानसून की वर्षा ने जोर पकड़ लिया है और बारिश का दौर लगातार जारी है। ...और पढ़ें

Uttarakhand Weather Update: बदरीनाथ हाईवे खुला, यात्रा सुचारू
Uttarakhand Weather Update: बदरीनाथ हाईवे खुला, यात्रा सुचारू

 जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून की वर्षा ने जोर पकड़ लिया है और बारिश का दौर लगातार जारी है। बारिश से गर्मी और उमस से तो राहत मिली है, लेकिन पहाड़ी इलाकों में दुश्‍वारियां भी बढ़ गई हैं। वहीं चारधाम यात्रा मार्ग भी बार-बार अवरुद्ध हो रहा है। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

मौसम विभाग की ओर से आज भी प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी वर्षा की आशंका व्यक्त की गई है। बुधवार को मौसम विभाग ने उत्‍तराखंड के कुमाऊं मंडल मं भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं हरिद्वार में सात जुलाई तक कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। नैनीताल जिले में भी मौसम विभाग ने भारी बारिश को देखते हुए हाई अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं आज पूरे के मौसम हाल....

Uttarakhand Weather Update:

  • रुद्रपुर जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार तक जनपद में कहीं कहीं बहुत भारी वर्षा (रेड अलर्ट) की संभावना जताई गई है। विद्यार्थियों की सुरक्षा सुरक्षा काे ध्यान में रखते हुए गुरुवार को जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा।
  • बुधवार को रुद्रप्रयाग में बादल फटने की घटना हुई। यहां रुमसी देवीदार तोक में बादल फटने के कारण स्कूल का रास्ता व कुछ खेतों में मलबा आया है।
  • उत्तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारू किया गया है। डाबरकोट के पास करीब पांच घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध रहा।
  • टिहरी में बादल छाए हैं। सभी राजमार्ग सुचारू हैं।
  • बदरीनाथ हाईवे पागलनाला, पीपलकोटी के पास खुला। यात्रा जारी।
  • हल्‍द्वानी में बुधवार तड़के से बारिश जारी है। 
  • उत्तरकाशी जिले में वर्तमान समय में जिला मुख्यालय,भटवाड़ी मे हल्की वर्षा हो रही है। अन्य सभी तहसील क्षेत्र अन्तर्गत बादल लगे हैं।
  • यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान डाबरकोट के पास मलबा आने से अवरूद्ध हुआ है। एनएच बड़कोट द्वारा मार्ग खोलने का कार्य गतिमान है तथा गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात हेतु सुचारू है।
  • पौड़ी में हल्की वर्षा के बाद अभी घने बादल छाए हैं। वर्षा की संभावना बनी है।
  • रुड़की शहर और आसपास के क्षेत्रों में देर रात से बुधवार अलसुबह तक रुक-रुककर हल्की वर्षा हुई। अभी आसमान में बादल छाए हैं।
  • चमोली में मंगलवार रात्रि से हो रही बारिश बुधवार सुबह तक जारी रही। बदरीनाथ हाईवे पागलनाला में बंद हो गई है। हाईवे खोलने का काम जारी है।
  • कोटद्वार में तड़के से लगातार बारिश चल रही है।

    नजीबाबाद बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग कोटद्वार दुगड्डा के मध्य मंगलवार रात पुनः मलबा आने से बंद हो गया है। मार्ग को खोलने का कार्य जारी है। मंगलवार दोपहर से बंद पड़े राष्ट्रीय राजमार्ग को रात्रि करीब 8:00 बजे यातायात के लिए खोला गया। लेकिन कुछ देर बाद ही पुनः मलबा आने के कारण राजमार्ग बंद हो गया। बारिश के कारण निगम क्षेत्र में जगह-जगह सड़कों में पानी भरने से आमजन को परेशानी हो रही है। सभी नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है।