विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड मौसम : आने वाले 24 घंटे में मौसम रहेगा शुष्क, तापमान में तेजी से बढ़ोतरी की संभावना

By Nirmala BohraEdited By:
Published: Tue, 22 Mar 2022 09:04 AM (IST)

उत्‍तराखंड मौसम आने वाले 24 घंटे में प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं उत्‍तराखंड के अधिकतर इलाकों ...और पढ़ें

तापमान में तेजी से बढ़ोतरी की संभावना
तापमान में तेजी से बढ़ोतरी की संभावना

जागरण संवाददाता, देहरादून : आने वाले 24 घंटे में प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी की संभावना है। वहीं उत्‍तराखंड के अधिकतर इलाकों में मंगलवार को मौसम साफ बना हुआ है।

चार से छह डिग्री सेल्सियस की हो सकती है बढ़ोत्तरी 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय नहीं होने की संभावना है। जिससे अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। 

चटख धूप खिलने से गर्मी से लोग बेहाल

सोमवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्र गंगोत्री, पिथौरागढ़ और हेमकुंड की चोटियों में दोपहर के समय आंशिक रूप से बादल छाये रहे। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहा। चटख धूप खिलने से गर्मी से लोग बेहाल दिखे। 

सोमवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक 34.7 व न्यूनतम सामान्य से चार डिग्री 17.4 रिकार्ड किया गया। 

पंतनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 35.1 व न्यूनतम सामान्य से चार डिग्री अधिक 16.5 रहा। इसी प्रकार मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 23.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम सामान्य से पांच डिग्री अधिक 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 

यह भी पढ़ें :- Nainital Weather Update : पहाड़ों पर भी गढ़ी गर्मी, 35.5 डिग्री के साथ बागेश्वर सर्वाधिक गर्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।