यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nainital Weather Update : पहाड़ों पर भी बढ़ी गर्मी, 35.5 डिग्री के साथ बागेश्वर सर्वाधिक गर्म
Today Nainital Weather News Update पहाड़ों पर भी अब सूरज की तपिश बढने लगी है। सोमवार को 35.5 डिग्री सेल्सियस ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : तापमान में वृद्धि का सिलसिला जारी है। सोमवार को 35.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बागेश्वर सबसे अधिक गर्म रहा। इस गर्मी में पहली बार पारा 35 के पार पहुंचा है। तराई भाबर में भी पारे की चाल में तेजी जारी है।
सोमवार को हल्द्वानी व पंतनगर का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का तापमान पंतनगर की अपेक्षा हल्द्वानी में अधिक है। हल्द्वानी का न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री पहुंच रहा है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले दो दिन कुमाऊं में मौसम शुष्क व आसमान साफ बने रहने की संभावना है। फिलहाल तापमान सामान्य से अधिक बने रहने की संभावना है।
कुमाऊं के प्रमुख स्थानों का तापमान
स्थान अधिकतम न्यूनतम
हल्द्वानी 34.5 23.6
पंतनगर 34.5 18.0
मुक्तेश्वर 22.5 13.8
नैनीताल 24.7 15.5
अल्मोड़ा 30.7 11.0
बागेश्वर 35.5 12.5
चम्पावत 26.7 8.6
पिथौरागढ़ 28.1 13.6
बरसात में ध्वस्त हुई सड़क नहीं बनने से मुसीबत
पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश पर अलम नहीं हो रहा। पिछली बारिश में जर्जर हुए सड़कों की मरम्मत नहीं हुई है। बेरीनाग तहसील मुख्यालय से दो किमी दूर चनकाना-पुंगरखोली मोटर मार्ग में बीच सड़क में गड्ढा बना हुआ है। जिस कारण मार्ग में हादसे की आशंका बनी हुई है। बावजूद इसके जिम्मेदार विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। चनकाना-पुंगरखोली मोटर मार्ग लंबे समय से खस्ताहाल हालत में है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। इस मार्ग पर मुनकट्टा के पास सडक की हालत बेहद दयनीय बनी हुई है। यहां पर सड़क के बीचोंबीच गहरा गड्ढा बना हुआ है।