विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आज से पहाड़ों पर करवट बदल सकता है मौसम, उत्तराखंड के चार जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

Published: Thu, 22 Oct 2026 07:41 AM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2026 08:02 AM (IST)

उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में आज हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

आज से पहाड़ों पर करवट बदल सकता है मौसम

आज से पहाड़ों पर करवट बदल सकता है मौसम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिर बदलने लगा है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडराने लगे हैं, जबकि मैदानी इलाकों में दिनभर धूप खिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के चार पर्वतीय जिलों में हल्की वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं, राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा हो सकती है। इन जिलों में 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। इससे ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ सकती है।

अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना

राजधानी देहरादून समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में गुरुवार को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, देहरादून में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

दिन में धूप के कारण गर्मी का अहसास बना रहेगा, जबकि सुबह और शाम ठंडक महसूस की जा रही है। अगले चार दिन प्रदेश में इसी प्रकार का मौसम बना रहा सकता है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में फिलहाल तापमान सामान्य या उससे कुछ अधिक दर्ज किया जा रहा है। हालांकि, अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Bihar Weather Update: बिहार में पछुआ हवाओं से बदला मौसम का मिजाज, दिन में धूप तो सुबह-रात में हल्की ठंड

यह भी पढ़ें- Punjab Weather: फरीदकोट में 36 डिग्री पहुंचा पारा, मौसम बदलने के बाद भी रातें गर्म!