Uttarakhand Weather: पहाड़ों पर गरज-चमक के साथ बारिश का यलो अलर्ट, मैदान में हल्की वर्षा
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से वर्षा जारी है, जिससे पहाड़ से मैदान तक मौसम बदला हुआ है। ...और पढ़ें

Uttarakhand Weather: सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से लगातार वर्षा का दौर जारी।
पर्वतीय क्षेत्रों के लिए गरज-चमक और तीव्र बौछारों का यलो अलर्ट।
मैदानी इलाकों में आज से वर्षा की गतिविधियां धीमी पड़ेंगी।
जागरण संवाददाता, देहरादून: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बीते दो दिनों से वर्षा का दौर जारी है। देहरादून समेत कई इलाकों में झमाझम वर्षा हुई। मौसम के विभाग ने आज भी पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारों को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में आज से वर्षा का क्रम धीमा पड़ने और चटख धूप खिलने के आसार हैं।
पहाड़ों में आकाशीय बिजली और तेज वर्षा की चेतावनी
देहरादून में मंगलवार सुबह से रिमझिम बारिश होती रही। दोपहर बाद वर्षा थम गई और शाम को धूप निकल आई। वहीं, कुमाऊं के कई क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई। लगातार बारिश के बावजूद तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के अलावा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की आशंका है।
यह भी पढ़ें- केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं आज से, हेमकुंड साहिब की बुकिंग भी जारी
मैदानों में कल से कमजोर पड़ सकता है बारिश का सिलसिला
ऐसे में पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्रों में अगले कुछ दिन वर्षा और बौछारों का दौर बना रह सकता है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में बुधवार से बारिश की गतिविधियां धीमी पड़ने के आसार हैं। मौसम में बदलाव के बीच लोगों को विशेषकर पर्वतीय मार्गों पर आवाजाही के दौरान सतर्कता बरतने की जरूरत है।
