विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महंगाई से राहत: देहरादून में नासिक की प्याज 35₹/KG, रेट सुनकर पहुंच गई पब्लिक; 1 दिन में 800 किलो बिकी

Published: Tue, 15 Sep 2026 07:12 AM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2026 07:32 AM (IST)

देहरादून में नासिक से प्याज की पहली खेप पहुंच गई है, जिसे नाफेड द्वारा 35 रुपये प्रति किलोग्राम की दर ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. नासिक से प्याज की पहली खेप देहरादून पहुंची।

  2. नाफेड द्वारा 35 रुपये प्रति किलोग्राम में बिक्री।

  3. पहले दिन 800 किलोग्राम प्याज का वितरण हुआ।

जागरण संवाददाता, देहरादून। नासिक से प्याज खेप दून पहुंच गई है। वहीं ,पहले दिन आउटलेट व मोबाइल वैन के जरिये 800 किलोग्राम प्याज का वितरण किया गया है। उधर, प्याज के सस्ते भाव मिलने की खबर फैलते ही आउटलेट व मोबाइल वैन पर ग्राहकों की भीड़ जुटने शुरू हो गई।
नेशनल एग्रीकल्चरल कोआपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (नाफेड) की ओर से नासिक से आने वाली प्याज की पहली खेप रविवार देर शाम देहरादून पहुंच गई है। वहीं, सोमवार को आउटलेट, मोबाइल वैन के जरिये प्याज का वितरण शुरू हो गया है। हालांकि, बारिश के बार-बार आने से प्याज की बिक्री प्रभावित होती रही।

सस्ते भाव में प्याज की खबर फैलते ही आउटलेट व मोबाइल वैन पर ग्राहकों की भीड़ जुटने शुरू

नेशनल एग्रीकल्चरल कोआपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन आफ इंडिया लिमिटेड के राज्य प्रमुख अनिमेष शुक्ला ने बताया कि शहर की विभिन्न कालोनियों व चौक-चौराहों पर मोबाइल वैन के जरिये प्याज का वितरण शुरू कर दिया गया है। पहले दिन 800 किलोग्राम प्याज की बिक्री की गई है। लगातार शहर में मोबाइल वैन व आउटलेट में प्याज का वितरण किया जाएगा।

महंगाई को देखते हुए आमजन को 35 रुपये प्रतिकिलोग्राम के भाव पर प्याज उपलब्ध कराई जा रही है। प्रत्येक व्यक्ति को अधिकतम पांच किलोग्राम प्याज देने की सीमा निर्धारित की गई है। कहा, दूसरी खेप भी जल्द नासिक से देहरादून पहुंचने वाली है।

यह भी पढ़ें- देहरादून: 15 साल बाद 'आजाद' हुई 1015 वर्ग मीटर जमीन, कोर्ट के आदेश के बाद वन विभाग ने हटाया अतिक्रमण

तीन आउटलेट व मोबाइल वैन प्रतिदिन प्याज की करेंगी बिक्री

अनिमेष शुक्ला ने बताया कि नाफेड के शिमला बाइपास रोड , एफआरआई व मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के सामने स्थित आउटलेट से प्याज का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा मोबाइल वैन के जरिये दून शहर की कॉलोनियों, चौक-चौराहों व अन्य स्थानों पर वितरण होगा। उन्होंने बताया कि 30 टन प्याज की एक गाड़ी देहरादून पहुंची है। जिसमें से 15 टन प्याज हरिद्वार में वितरण के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में Bulldozer Action की बड़ी कार्रवाई, देहरादून में 150 बीघा प्लाटिंग पर चला बुलडोजर