केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं आज से, हेमकुंड साहिब की बुकिंग भी जारी
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने चारधाम हेली सेवाओं के दूसरे चरण की तैयारियां पूरी कर ली हैं, जिसमें ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
यूकाडा ने चारधाम हेली सेवाओं के दूसरे चरण की तैयारी की।
केदारनाथ हेली सेवा के लिए 15-30 सितंबर के टिकट बुक।
हेमकुंड साहिब के लिए भी ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है।
राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। चारधाम के लिए दूसरे चरण की हेली सेवाओं को लेकर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के निर्धारित सुरक्षा मानकों और आवश्यक उपायों का अनुपालन सुनिश्चित किया गया है। केदारनाथ के लिए हेली सेवा मंगलवार से शुरू हो रही है।
देर शाम तक हेली सेवाओं के सुचारू संचालन को लेकर चलता रहा कार्य
यूकाड़ा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि केदारनाथ धाम के लिए 15 से 30 सितंबर तक की हेली यात्रा के सभी 8896 टिकट बुक हो चुके हैं। वहीं, एक से 15 अक्टूबर की यात्रा के लिए 8340 टिकटों की आनलाइन बुकिंग 22 सितंबर को खोली जाएगी।
यूकाडा ने यात्रियों से अपील की है कि हेली टिकट केवल अधिकृत माध्यम से ही बुक करें। अनधिकृत व्यक्तियों, एजेंटों, फर्जी वेबसाइट और लिंक के माध्यम से टिकट बुक करने से बचा जाए।
हेमकुंड साहिब के 960 टिकटों की बुकिंग शुरू
उन्होंने बताया कि हेमकुंड साहिब के लिए 15 से 30 सितंबर की अवधि के 960 टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। वहीं, एक से 15 अक्टूबर तक की यात्रा के लिए 900 टिकटों की बुकिंग 22 सितंबर को शुरू होगी।
