विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, गुरुवार से पहाड़ों में बर्फबारी के आसार

Published: Sun, 25 Oct 2026 09:14 PM (IST)

उत्तराखंड में अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिससे रात और सुबह के समय ठंड में ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में फिलहाल मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को प्रदेश के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले तीन दिन भी प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

हालांकि, इस दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से रात और सुबह के समय ठंड बढ़ सकती है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क है, जबकि पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। कुछ स्थानों पर हल्की बौछारें पड़ने की सूचना भी है।

तापमान फिलहाल सामान्य के आसपास बने रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी गुरुवार को प्रदेश के आठ पर्वतीय जनपदों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है।

वहीं, 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। प्रदेश के शेष जनपदों में गुरुवार को भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम में संभावित बदलाव के चलते ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ सकती है। ऐसे में पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को मौसम के पूर्वानुमान पर नजर रखने की सलाह दी जाती है।