विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा और बर्फबारी के आसार, घाटियों में छाएगा कोहरा

Published: Fri, 23 Oct 2026 08:25 PM (GMT+05:30)

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है, जहां सात जिलों में हल्की वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सात जिलों में हल्की वर्षा और गरज के साथ बौछारें संभव।

  2. 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना।

  3. अगले तीन दिन तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं, जबकि मैदानी इलाकों में दिनभर धूप खिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के सात जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

वहीं, 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है। घाटी वाले क्षेत्रों में हल्का कोहरा छाने के आसार हैं। प्रदेश में अगले तीन दिन तक मौसम का यही रुख बने रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों की घाटियों में कहीं-कहीं हल्का कोहरा भी छा सकता है।

प्रदेश के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। राजधानी देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को आसमान मुख्यतः साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

कुछ स्थानों पर अपराह्न या शाम के समय गरज वाले बादल विकसित होने की संभावना है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में धूप के बावजूद दिन के तापमान में हल्की कमी आने लगी है। पर्वतीय क्षेत्रों में बादलों की मौजूदगी और ऊंचाई वाले इलाकों में संभावित बर्फबारी से ठंड का अहसास बढ़ सकता है।

शहर अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
देहरादून 29.2 15.8
पंतनगर 30.2 14.4
मुक्तेश्वर 20.1 9.1
नई टिहरी 22.0 8.2

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड मौसमः सोमवार को कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड मौसमः कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, छह जिलों में स्कूल बंद