Uttarakhand Weather: आज सात जिलों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, लोगों को सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में गरज के साथ आकाशीय बिजली और तेज बारिश की संभावना जताई है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। मौसम विभाग ने राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना जताई है। इसके चलते पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- Jharkhand Weather: झारखंड में आज फिर बरसेंगे बादल, रांची समेत कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी
इस दौरान गरज के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं। वहीं राज्य के शेष जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन के साथ बौछार होने का पूर्वानुमान है।
मौसम विभाग ने पर्वतीय जनपदों को लेकर सतर्कता बरतने को कहा गया है। इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही बारिश के तेज से अति तेज दौर हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- UP Weather Today: लखनऊ में मानसून की विदाई के बीच जोरदार बारिश, आज पूर्वी यूपी में गरज-चमक का अलर्ट जारी
