विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में बढ़ी ठंड, पर्वतीय जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार

Published: Sat, 17 Oct 2026 10:59 PM (IST)

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल रहा है, मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ रही है जबकि पर्वतीय जिलों में हल्की ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मैदानी क्षेत्रों में दिनभर धूप खिलने के बावजूद हवा चलने से ठंडक महसूस की जा रही है। सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट के कारण सर्दी का असर बढ़ने लगा है।

वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, आज प्रदेश के तीन पर्वतीय जिलों में हल्की वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, रविवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा हो सकती है।

इन जिलों में 3500 मीटर और इससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बर्फबारी के आसार हैं। कुछ स्थानों पर गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है। प्रदेश के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

सोमवार से पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मैदानी इलाकों में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। दिन के समय धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रह सकता है, जबकि सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ने का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

पर्वतीय क्षेत्रों में ऊंचाई वाले स्थानों पर संभावित बर्फबारी के कारण ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में चलने वाली हवाओं के कारण धूप के बावजूद लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है।

शहर अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
देहरादून 30.2 15.0
पंतनगर 30.5 16.8
मुक्तेश्वर 19.4 9.4
नई टिहरी 21.2 7.8

यह भी पढ़ें- देहरादून के मोहब्बेवाला में फिर हुआ ट्रक हादसा, सड़क सुरक्षा पर सवाल

यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी हत्याकांड: देहरादून में कांग्रेस का राजभवन घेराव, हरक सिंह रावत समेत कई हिरासत में