विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पर्वतीय क्षेत्रों से दिल्ली-देहरादून के लिए एसी बस सेवा की तैयारी तेज, मार्गवार प्रस्ताव मांगे

Published: Tue, 29 Sep 2026 12:17 AM (IST)

उत्तराखंड परिवहन निगम पर्वतीय क्षेत्रों से देहरादून और दिल्ली के लिए वातानुकूलित (एसी) बस सेवा शुरू करने की तैयारी में ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। पर्वतीय क्षेत्रों से देहरादून और दिल्ली का सफर जल्द आरामदायक बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। उत्तराखंड परिवहन निगम ने प्रदेश के पर्वतीय शहरों, तीर्थ एवं पर्यटन स्थलों से देहरादून और दिल्ली तक वातानुकूलित (एसी) बस सेवा संचालित करने की जरूरत का आकलन शुरू कर दिया है।

निगम ने सभी संबंधित मंडल प्रबंधकों और सहायक महाप्रबंधकों से मार्गवार प्रस्ताव मांगे हैं। सोमवार को जारी पत्र में निगम के महाप्रबंधक (संचालन) क्रांति सिंह ने अधिकारियों से ऐसे मार्गों की जानकारी मांगी है।

जहां पर्वतीय शहर, तीर्थ अथवा पर्यटन स्थल से देहरादून अथवा दिल्ली तक एसी बस चलाने की आवश्यकता है। साथ ही यह भी बताने को कहा गया है कि संबंधित मार्ग पर पहले से निजी संचालकों की एसी, वातानुकूलित अथवा अन्य बसें चल रही हैं या नहीं।

निजी बस का किराया भी देखेगा निगम

निगम ने केवल मार्गों की सूची नहीं मांगी है। संबंधित मार्ग पर निजी संचालकों की बसों का किराया भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके आधार पर उत्तराखंड परिवहन निगम की बस के संभावित किराये का तुलनात्मक आकलन किया जाएगा।

इसके अलावा प्रत्येक प्रस्तावित मार्ग के लिए कितनी एसी अथवा वातानुकूलित बसों की जरूरत होगी, इसका ब्योरा भी मांगा गया है। यानी निगम अब मांग, निजी सेवा, किराया और बसों की संख्या, चारों पहलुओं का आकलन कर सेवा शुरू करने की संभावनाएं तलाश रहा है।

यह भी पढ़ें- फर्जी MBBS दाखिला रैकेट: देहरादून में दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक कुल पांच पकड़े गए

यह भी पढ़ें- देहरादून से घर लौटा और गांव में बना डाला आलीशान मकान, बदायूं में पुलिस ने दबोचा शातिर चोर; 1.10 करोड़ बरामद