विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड ट्रेड महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, पहाड़ी उत्पादों और पारंपरिक व्यंजनों की मांग

Published: Tue, 10 Nov 2026 08:03 AM (IST)

देहरादून में उत्तराखंड ट्रेड महोत्सव में पहाड़ी उत्पादों और पारंपरिक व्यंजनों की भारी मांग देखी जा रही है। यह महोत्सव ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. पहाड़ी उत्पादों और पारंपरिक व्यंजनों की खूब खरीदारी हो रही।

  2. स्थानीय व्यापारियों और स्वयं सहायता समूहों को मिल रहा समर्थन।

  3. महोत्सव की लोकप्रियता के कारण 15 नवंबर तक बढ़ाया गया।

जागरण संवाददाता, देहरादून। त्योहारी सीजन में पहाड़ी उत्पादों की खरीदारी करने लोग उमड़ रहे हैं। मेले में लगे विभिन्न स्टाल पर लोग मिलेट्स, हस्तशिल्प, हथकरघा व अन्य उत्पादों की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं, उत्तराखंड के विशेष व्यंजनों का लुफ्त लेने के लिए भी लोग मेले में पहुंच रहे हैं।

भाजपा प्रदेश कार्यालय के प्रांगण में सोमवार को आयोजित उत्तराखंड ट्रेड महोत्सव में हर दिन खरीदारी बढ़ रही है। ट्रेड महोत्सव के आयोजक सुनील रावत ने कहा कि मेले की लोकप्रियता के कारण इसे 15 नवंबर तक संचालित करने का फैसला लिया गया है। वहीं, स्थानीय व्यापारियों, उद्यमियों, वेंडर्स और स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है।

मिलेट्स, स्वयं सहायता समूहों, हस्तशिल्प, हथकरघा, कश्मीरी शाल-सूट, जयपुरी चूरन सुपारी, खुर्जा की क्राकरी, भदोही के कालीन, ज्वैलरी, प्लास्टिक सामान व खेल सामग्री की खूब बिक्री हो रही है। वहीं, प्रत्येक दिन सांस्कृतिक संध्या के अलावा बच्चों व स्थानीय कलाकारों को भी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच उपलब्ध कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- मातम में बदली दीवाली की खुशियां, दीवाली मनाने गए छात्र की दोस्तों ने की पीट-पीटकर हत्या

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।