विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मातम में बदली दीवाली की खुशियां, दीवाली मनाने गए छात्र की दोस्तों ने की पीट-पीटकर हत्या

Published: Tue, 10 Nov 2026 07:46 AM (IST)

दीपावली पर दोस्तों के साथ जश्न मनाने गए 10वीं के छात्र अर्श अंसारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपितों ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. दीपावली मनाने गए 10वीं के छात्र अर्श अंसारी की हत्या।

  2. दोस्तों ने पीट-पीटकर मारा, शव मोर्चरी में छोड़कर भागे।

  3. देहरादून पुलिस ने एक किशोर पर हत्या का केस दर्ज किया।

जागरण संवाददाता, देहरादून। दोस्तों के साथ दीपावली मनाने गए 10वीं के छात्र 15 वर्षीय अर्श अंसारी की उसके साथियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित उसका शव दून अस्पताल की मोर्चरी में छोड़कर फरार हो गए। सोमवार सुबह स्वजन को घटना की जानकारी मिली। पंचायतनामा में अर्श के शरीर पर चोटों के कई निशान मिले हैं। पिता की तहरीर पर डालनवाला कोतवाली पुलिस ने एक किशोर के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार सहस्रधारा रोड स्थित केवल विहार निवासी नदीम अंसारी का बेटा अर्श एक स्कूल में कक्षा 10 का छात्र था। दीपावली पर उसके दोस्तों ने उसे नेहरू कालोनी स्थित घर पर बुलाया था। रात को स्वजन ने फोन किया तो अर्श ने बताया कि वह दोस्तों के संग खाना खाने के बाद पटाखे फोड़ रहा है।

आरोप है कि इसके बाद उसके साथी उसे सूरी चौक ले गए। वहां कार का दरवाजा बंद करते समय उसें एक दोस्त के पैर में चोट लगने पर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और अर्श को बुरी तरह पीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

इसके बाद उसके साथी शव दून अस्पताल लेकर गए और शव मोर्चरी में छोड़कर भाग निकले। डालनवाला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर एक किशोर के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- देहरादून में खौफनाक वारदात, शराब के लिए बेटे ने चाकू गोदकर की पिता की हत्या

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।