Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    औली के लिए आठ दिन बाद फिर रोपवे का संचालन शुरू, अब पर्यटकों की मुश्किलें होंगी कम

    By Raksha PanthriEdited By:
    Updated: Tue, 18 Jan 2022 02:59 PM (IST)

    जोशीमठ से औली के बीच रोपवे का संचालन शुरू कर दिया गया है। रोपवे का संचालन करने वाले कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने के इसे अभी तक बंद रखा गया था। मंगलवार से पर्यटक रोपवे जरिये औली तक पहुंच पाएंगे।

    Hero Image
    औली के लिए आठ दिन बाद फिर रोपवे का संचालन शुरू, अब पर्यटकों की मुश्किलें होंगी कम। जागरण

    संवाद सहयोगी, चमोली। आठ दिन बाद जोशीमठ से औली के बीच रोपवे का संचालन शुरू कर दिया गया है। रोपवे का संचालन करने वाले कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने के इसे अभी तक बंद रखा गया था। मंगलवार से पर्यटक रोपवे जरिये औली तक पहुंच पाएंगे। यहां पैदल मार्ग पर बर्फ जमी होने के कारण पर्यटकों को दिक्‍कतें हो रही थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जोशीमठ रोपवे और चेयर लिफ्ट बंद होने से यहां आए पर्यटकों को भारी दिक्कतों से दो चार होना पड़ रहा था। यहां जोशीमठ-औली मोटर मार्ग और पैदल मार्ग में भारी बर्फ और फिसलन से पर्यटकों को भारी दिक्कतें हो रही थी। पैदल मार्ग और सड़क मार्ग बर्फ से जानलेवा बनी हुई थी। इससे औली में पर्यटन गतिविधियों पर भी इसका विपरीत असर पड़ रहा था।

    रोपवे और चेयर लिफ्ट बंद होने से निगम को 70 लाख से अधिक का राजस्व का नुकसान भी हुआ है। रोपवे और चेयर लिफ्ट के 22 कर्मचारियों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोविड टेस्ट किया था, जिसमें सभी नेगेटिव पाए गए। चेयर लिफ्ट के राजेन्द्र प्रसाद डिमरी ने बीते रोज बताया कि 22 रोपवे और चेयर लिफ्ट कर्मचारियों का कोविड टेस्ट किया गया और सबकी रिपोर्ट निगेटिव आई।

    पुलिस ने किया कुंड कालोनी में फ्लैग मार्च

    गोपेश्वर में विधानसभा चुनावों को देखते पुलिस ने गोपेश्वर थाने के मंडल व गोपेश्वर में फ्लैग मार्च किया। आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए क्षेत्राधिकारी चमोली धन सिंह तोमर के नेतृत्व में थाना गोपेश्वर क्षेत्रान्तर्गत पुलिस एवं अर्धसैनिक बल द्वारा किया गया फ्लैग मार्च किया। थानाध्यक्ष गोपेश्वर राजेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से कुंड कालोनी होते हुए बंज्याणी तक व उसके बाद मंडल में निकाला गया। इस दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन करने, कोविड नियमों का पालन करने का अह्वान किया।

    यह भी पढ़ें- यहां नजर आया बेहद जहरीली प्रजाति का सांप लिप्ड पिट वाइपर, चौंकाने वाली है मौजूदगी; इनके कैमरे में हुआ कैद

    comedy show banner
    comedy show banner