विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में 28 नवंबर को 300 स्थानों पर होगी मॉक ड्रिल, भूकंप और भूस्खलन जैसी आपदाओं से निपटने का होगा अभ्यास

Published: Thu, 26 Nov 2026 06:00 AM (GMT+05:30)

उत्तराखंड में 28 नवंबर को सिलक्यारा टनल रेस्क्यू की सफलता की वर्षगांठ पर राज्य आपदा प्रबंधन दिवस मनाया जाएगा।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. 28 नवंबर को राज्य आपदा प्रबंधन दिवस मनाया जाएगा।

  2. 13 जिलों में 250-300 स्थानों पर मॉक ड्रिल होगी।

  3. भूकंप, भूस्खलन जैसी आपदाओं से निपटने का अभ्यास।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। सिलक्यारा टनल रेस्क्यू अभियान की सफलता की वर्षगांठ पर 28 नवंबर को राज्य आपदा प्रबंधन दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के सभी 13 जिलों में 250 से 300 स्थानों पर एक साथ राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल होगी। इसकी तैयारियों के तहत बुधवार को राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में टेबल टॉप एक्सरसाइज हुई। इसकी अध्यक्षता सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने की।

अभ्यास में सभी जिलों के अधिकारियों ने संभावित आपदा परिस्थितियों में राहत एवं बचाव, संसाधनों की उपलब्धता, संचार व्यवस्था और विभागीय समन्वय की तैयारियों का परीक्षण किया। सचिव ने कहा कि आपदा के समय कुछ मिनट भी महत्वपूर्ण होते हैं। इसलिए प्रत्येक एजेंसी की जिम्मेदारी और त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था स्पष्ट होनी चाहिए।

आपदाओं से निपटने का अभ्यास

मॉक ड्रिल में भूकंप, भूस्खलन, बादल फटना, बाढ़, हिमस्खलन, जंगल की आग, टनल एवं सड़क दुर्घटना, औद्योगिक और विद्युत दुर्घटनाओं जैसी परिस्थितियों का अभ्यास होगा।

राहत शिविरों की भी होगी परीक्षा

राहत शिविरों में बिजली, पानी, भोजन, प्राथमिक चिकित्सा, शिशु आहार और गर्भवती महिलाओं के लिए सुविधाओं की उपलब्धता परखी जाएगी। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस व होमगार्ड की तैनाती का भी अभ्यास होगा।

समुदाय की रहेगी भागीदारी

मॉक ड्रिल में आपदा मित्रों, पूर्व सैनिकों, एनसीसी, एनएसएस, रेडक्रास और स्वयंसेवी संस्थाओं को जोड़ा जाएगा। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ समेत विभिन्न एजेंसियां आधुनिक बचाव उपकरणों का प्रदर्शन करेंगी। सरकारी कार्यालयों और विद्यालयों में भी सुरक्षा अभ्यास व जागरूकता कार्यक्रम होंगे।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ऐलान, पिछले साल की तरह इस साल भी बढ़ेगा गन्ने का दाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।