यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Roller Skater Championship: रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप को उत्तराखंड टीम चयनित, जानें- कौन-कौन है शामिल
59वीं राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की टीम का चयन कर लिया गया है। चैंपियनशिप दिल्ली व मोहाली ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। National Roller Skater Championship उत्तराखंड आरएसएफआइ यूनिट की ओर से 59वीं राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की टीम का चयन कर लिया गया है। चैंपियनशिप दिल्ली व मोहाली में 10 से 22 दिसंबर तक होगी। ट्रायल समन्वयक यति गुप्ता ने बताया कि 16 नवंबर को आयोजित हुए चयन-ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर टीम घोषित की गई है।
ये है उत्तराखंड की टीम
क्वाड ब्वायज
5-7 आयु वर्ग: नैवेद्य नेगी, आरव रौतेला
7-9 आयु वर्ग: प्रसिद्ध, वीरज, युग मांगलिक
9-11 आयु वर्ग: धैर्य, अनहद, जतिन कटारिया
11-14 आयु वर्ग: आदित्य, दिव्याम, देवाशीष
14-17 आयु वर्ग: अभय, सिद्धार्थ जैन, अनमोल
क्वाड गर्ल्स
5-7 आयु वर्ग : परीशा, बानी रावत
7-9 आयु वर्ग : सौमा, वर्णिका गोस्वामी
9-11 आयु वर्ग : ओनी भट्ट, निष्ठा
11-14 आयु वर्ग : मीमांसा नेगी, अग्रिमा भट्ट, अपूर्वा
14-17 आयु वर्ग : आकृति, सोनाक्षी, जाह्नवी खान
इनलाइन ब्वायज
5-7 आयु वर्ग : प्रियांशु, कार्तिक
7-9 आयु वर्ग : हर्षिल वासुदेव, अरजव
9-11 आयु वर्ग : आयुष, आरुष पाल, कृष रावत, आयुष्मान भट्ट
11-14 आयु वर्ग : विश्वास, गौरांग, जय चंदा, अनंत
14-17 आयु वर्ग : कृष्णा, संश
17 प्लस आयु वर्ग : राघव, आबान
इनलाइन गर्ल्स
9-11 आयु वर्ग : आरवी रावत, नक्षत्र
इनलाइन-कलात्मक 17 प्लस आयु वर्ग : अजय वर्मा
इनलाइन-अल्पाइन 17 प्लस आयु वर्ग : वेंकट पवन
यह भी पढ़ें- अपना 'हक' पाने को अब कोर्ट जाएंगे उत्तराखंड के ओलिंपियन गुरमीत सिंह, जानिए क्या है पूरा मामला
फर्स्ट टर्म की परीक्षा आज से
सीबीएसई 12वीं कक्षा की फर्स्ट टर्म की परीक्षा सोमवार से शुरू होगी। परीक्षा को लेकर दून में सीबीएसई स्कूलों में तैयारी पूरी हो गई है। सीबीएसई 10 वीं बोर्ड और 12वीं कक्षा की फर्स्ट टर्म की परीक्षा को लेकर सीबीएसई की ओर से दिशा निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा शुरू होने के पहले प्रश्नपत्र पढ़ने आदि की जानकारी दी गई है। छात्रों को परीक्षा में कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। फर्स्ट टर्म की परीक्षा में इस बार सभी आब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे।
