विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में छात्र संघ चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान, छात्राओं के लिए 50% सीटें आरक्षित, 136 कॉलेजों में वोटिंग

Published: Mon, 28 Sep 2026 11:16 PM (IST)

उत्तराखंड के राजकीय और अशासकीय महाविद्यालयों में मंगलवार को छात्र संघ चुनाव होंगे, जिसमें 136 परिसरों में मतदान होगा। इस ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। उत्तराखंड के राजकीय व अशासकीय महाविद्यालयों में मंगलवार को छात्र संघ चुनाव होंगे। प्रदेश के 119 राजकीय महाविद्यालय, 14 सहायता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालय और तीन विश्वविद्यालय परिसरों में छात्र-छात्राएं अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे।

मतदान सुबह से शुरू होगा, जबकि दोपहर बाद मतगणना की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। अधिकांश महाविद्यालयों में परिणाम शाम तक घोषित कर दिए जाएंगे। अधिक छात्र मतदाताओं वाले देहरादून के डीएवी पीजी कालेज और हल्द्वानी के एमबी पीजी कालेज में मतगणना में अधिक समय लगने के कारण परिणाम देर शाम तक आने की संभावना है।

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड राज्य विश्वविद्यालय, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय और कुमाऊं विश्वविद्यालय हल्द्वानी से संबद्ध महाविद्यालयों में 80 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं मतदान के लिए पंजीकृत हैं।

वहीं 14 सहायता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों में 25 हजार से अधिक छात्र मतदाता हैं। इस बार छात्र संघ चुनाव में छात्राओं के लिए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई हैं। छात्राओं के लिए आरक्षण लागू होने के बाद चुनाव को लेकर उनमें विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

प्रभारी निदेशक उच्च शिक्षा एएस उनियाल ने बताया कि छात्र संघ चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। चुनाव के दौरान सुरक्षा के लिए भी पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अधिकतर स्थानों पर देर शाम तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- फर्जी MBBS दाखिला रैकेट: देहरादून में दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक कुल पांच पकड़े गए

यह भी पढ़ें- उत्तराखंंड में आफत बनी बारिश: चारधाम यात्रा रुकी, देहरादून-उत्तरकाशी में भारी बरसात का यलो अलर्ट