उत्तराखंड के बर्फ से ढके इलाकों में आज पूरी हो जाएगी जनगणना, ये चार जिले हैं शामिल
उत्तराखंड के हिमाच्छादित क्षेत्रों में 1 सितंबर से चल रही जनगणना आज समाप्त हो जाएगी। इस डिजिटल जनगणना में 3 ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, देहरादून। प्रदेश के हिमाच्छादित क्षेत्रों में एक सितंबर से चल रहा जनगणना का कार्य बुधवार को पूरा हो जाएगा। अब तक पिथौरागढ़ व उत्तरकाशी में जनगणना पूर्ण हो चुकी है। केवल चमोली व केदारनाथ में ही थोड़ा कार्य बचा हुआ था जो समय से पूरा होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- बिना किसी डॉक्यूमेंट के होगी जनगणना! घर आए अफसर को देने होंगे सिर्फ इन 40 सवालों के जवाब
उत्तराखंड के हिमाच्छादित क्षेत्रों में जनगणना का कार्य 17 अगस्त से स्वगणना के साथ शुरू हुआ। एक सितंबर से प्रगणकों ने घर-घर जाकर जनगणना की। तीन नगर पंचायत और 131 गांवों में चली इस जनगणना में तकरीबन 52 हजार की जनसंख्या अनुमानित की गई थी।
जनगणना के दौरान प्रगणकों ने इन सभी व्यक्तियों की जानकारी डिजिटल रूप में एकत्र की है। अब इस जनसंख्या की सही तस्वीर जनगणना पूरी होने के बाद सामने आएगी।
यह भी पढ़ें- 'कब हुई शादी, ऑफिस कितनी दूर?'... जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, आधार-बैंक खातों की ये जानकारी रखें तैयार
निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि हिमाच्छादित क्षेत्रों की जनगणना बुधवार काे पूर्ण हो जाएगी।
