विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में स्वगणना का शुभारंभ रविवार से, राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे शुरुआत

Published: Sat, 14 Nov 2026 10:42 PM (IST)

उत्तराखंड में सोमवार से स्वगणना का कार्य शुरू होगा, जिसका शुभारंभ राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे। इस प्रक्रिया में राज्य के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. उत्तराखंड में सोमवार से स्वगणना की शुरुआत होगी।

  2. राज्यपाल और मुख्यमंत्री मिलकर इसका शुभारंभ करेंगे।

  3. 1.27 करोड़ लोगों की गणना में 40 प्रश्न शामिल।

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। प्रदेश में स्वगणना सोमवार से शुरू होगी। राज्यपाल डा ढाल सिंह बिसेन व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वगणना कर इसकी शुरुआत करेंगे। स्वगणना व जनगणना के लिए निदेशालय ने छात्रों व कर्मचारियों पर विशेष फोकस किया है। इसके लिए शिविर भी लगाए जाएंगे।

प्रदेश में जनगणना के दूसरे चरण की शुरुआत 16 नवंबर को स्वगणना से होगी। इस दौरान प्रदेश के तकरीबन 1.27 करोड़ व्यक्तियों की गणना की जानी है। इस स्वगणना में 40 प्रश्न पूछे जाने हैं। जिसमें धर्म व जाति के संबंध में भी जानकारी देनी है।

स्वगणना के बाद एक नवंबर से घर-घर जाकर जनगणना का कार्य शुरू होगा। स्वगणना के लिए जनगणना निदेशालय ने तैयारियां पूरी कर दी हैं। जनगणना के लिए 35 हजार कार्मिकों की तैनाती की जाएगी। निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि स्वगणना के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले सीएम धामी का बड़ा ऐलान, राज्य की लखपति दीदियों को मिलेगी 20-20 हजार की प्रोत्साहन राशि

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने हरिद्वार अर्धकुंभ के लिए खोला खजाना, दिए 78.18 करोड़ रुपये

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।