उत्तराखंड में बनेगी देश की 5वीं Science City, 173 करोड़ रुपये लागत... स्पेस थिएटर होगा खास
Uttarakhand Science City: देहरादून में 173 करोड़ की लागत से देश की 5वीं साइंस सिटी बनेगी। इसमें स्पेस थिएटर और ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
निर्मला बोहरा, उत्तराखंड। Uttarakhand Science City: प्रदेश की राजधानी देहरादून में देश की 5वीं साइंस सिटी बनाया जाना प्रस्तावित है। 173 करोड़ रुपये लागत से बनने वाली इस साइंस सिटी में स्पेस थिएटर और 'साइंस ऑन स्फीयर' खास होगा।
देहरादून में 25 एकड़ में साइंस सिटी का निर्माण किया जाएगा। साइंस सिटी प्रदेश के विद्यार्थियों और युवाओं के साथ ही विज्ञान एवं नवाचार में रुचि रखने वाले लोगों के लिए आधुनिक वैज्ञानिक ज्ञान का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी।
क्या होती है साइंस सिटी?
साइंस सिटी एक ऐसा विज्ञान केंद्र और मनोरंजन पार्क होता है, जहां विज्ञान और तकनीक को रोचक, व्यावहारिक और मनोरंजक तरीके से समझाया जाता है।

साइंस सिटी में क्या होगा?
- साइंस सिटी में विज्ञान के तमाम मॉडलों के जरिए पर्यावरणीय और भौगोलिक घटनाओं को समझाया जाएगा।
- विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों को आसान मॉडल से समझाया जाएगा। रोजाना की घटनाओं के वैज्ञानिक पहलुओं को बताया जाएगा।
- उत्तराखंड की संस्कृति व उनके वैज्ञानिक महत्व को भी बताया जाएगा।
कैसे होगी फंडिंग?
देहरादून में 175 करोड़ की लागत से साइंस सिटी बनाई जानी प्रस्तावित है। इसमें केंद्र व राज्य सरकार की हिस्सेदारी 60:40 के अनुपात में है। परियोजना की करीब 39 करोड़ रुपये की गैप फंडिंग में केंद्र सरकार 14 करोड़ रुपये का अतिरिक्त हिस्सा वहन करेगी। गैप फंडिंग में संस्कृति मंत्रालय का हिस्सा लगभग 14 करोड़ रुपये होगा, जबकि करीब 25 करोड़ रुपये उत्तराखंड सरकार और उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकास्ट) को वहन करने होंगे।
भारत में साइंस सिटी कहां-कहां है?
- पश्चिम बंगाल (कोलकाता)
- असम (गुवाहाटी)
- गुजरात (अहमदाबाद)
- पंजाब (कपूरथला)
यह भी पढ़ें- साइंस सिटी देहरादून परियोजना को केंद्र से मिलेगी 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में विज्ञान और नवाचार से बदलेगी तस्वीर, देहरादून में बन रही 5वीं साइंस सिटी
