साइंस सिटी देहरादून परियोजना को केंद्र से मिलेगी 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि
देहरादून साइंस सिटी परियोजना के लिए केंद्र सरकार ने 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि देने का निर्णय लिया है। ...और पढ़ें

यह फोटो एआई से बनाई गई है

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, देहरादून। साइंस सिटी देहरादून परियोजना के शीघ्र पूर्ण होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर अवगत कराया है कि परियोजना के लिए आवश्यक लगभग 39 करोड़ रुपये की गैप फंडिंग में केंद्र सरकार की ओर से 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि वहन करने का निर्णय लिया गया है।
लगभग 39 करोड़ रुपये की कुल गैप फंडिंग में संस्कृति मंत्रालय का हिस्सा करीब 14 करोड़ रुपये तथा उत्तराखंड सरकार/यूकोस्ट का हिस्सा करीब 25 करोड़ रुपये होगा।
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पत्र में बताया कि समीक्षा बैठक में प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर मंत्रालय ने केंद्रीय शेयर के रूप में 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि वहन करने का निर्णय लिया है।
यह राशि नए एवं अनिवार्य घटकों की लागत से संबंधित है तथा मूल परियोजना की तरह ही 60:40 के अनुपात में राज्य सरकार के साथ साझा की जाएगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साइंस सिटी देहरादून परियोजना के लिए केंद्र सरकार की ओर से अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराने के निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि साइंस सिटी प्रदेश के विद्यार्थियों, युवाओं और विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए आधुनिक वैज्ञानिक ज्ञान एवं नवाचार का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी।
यह भी पढ़ें- एनआईसी उत्तराखंड ने देहरादून में 'जन परिचय' सिंगल साइन ऑन प्लेटफॉर्म पर आयोजित की कार्यशाला
यह भी पढ़ें- देहरादून के एमकेपी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी का दबदबा, पांच पदों पर अभाविप और एक पर एनएसयूआई की जीत
