उत्तराखंड रोडवेज की ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर शुरू की कैशबैक योजना, जानें कैसे मिलेगा लाभ
उत्तराखंड परिवहन निगम ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर कैशबैक योजना शुरू की है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। ऑनलाइन टिकट बुकिंग करने पर यात्रियों को उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) ने कैशबैक स्कीम लागू की है। जबकि क्यूआर से भुगतान करने वाले को स्कीम की पात्रता से बाहर रखा गया है।
कैश भुगतान की धनराशि 24 घंटे के भीतर खाते में रिफंड की जाएगी। वाउचर की समय अवधि एक सप्ताह रखी गई है। उसके बाद वाउचर मान्य नहीं होगा। महाप्रबंधक (संचालन) क्रांति सिंह ने बताया पेटीएम और यूपीआई के माध्यम से जो यात्री ऑनलाइन टिकट की बुकिंग करता है।
उनको कैशबैक की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यात्री को 100 और 50 रुपये तक कैशबैक और गोल्ड काइन भी दिया जाएगा। ऑनलाइन भुगतान की न्यूनतम धनराशि 99 रुपये रखी है। ऑनलाइन भुगतान के बाद यात्री को स्क्रैच कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।
वाउचर की धनराशि 24 घंटे में खाते में रिफंड की जाएगी। वाउचर की समय अवधि सात दिन रहेगी। उसके बाद वाउचर मान्य नहीं होगा। बताया रोडवेज यात्रियों के लिए तमाम सुविधाओं के साथ ही स्कीम का लाभ भी दे रहा है। जिसका लाभ यात्री ले सकते हैं। यात्रियों के लिए रोडवेज तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम कर रहा है।