परिवहन मंत्री से वार्ता के बाद उत्तराखंड परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल टली, वेतन पर बनी सहमति
उत्तराखंड परिवहन कर्मचारी यूनियन ने मंत्री प्रदीप बत्रा से बैठक के बाद अपनी हड़ताल स्थगित कर दी है। दीपावली से ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड परिवहन कर्मचारी यूनियन ने परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के शासकीय आवास पर हुई बैठक के बाद हड़ताल स्थगित कर दी है। दिवाली के पहले अगस्त के वेतन और नवम्बर के अंत तक सितंबर के वेतन भुगतान का आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारी नेताओं ने हड़ताल को स्थगित करने पर सहमति जताई।
कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि एक दिसम्बर तक हड़ताल स्थगित की गई है। इस तरह त्योहारी सीजन में हड़ताल टलने से सरकार व परिवहन निगम ने ली राहत की सांस ली है।
कर्मचारियों को आज देर शाम से बसों का संचालन करने के लिए ड्यूटी पर बुलाया गया है। बता दें कि दो दिन शुक्रवार सुबह से शुरू हुई हड़ताल शनिवार शाम तक जारी रहने से निगम को करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ा है।