विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी से बढ़ी ठंड, पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Published: Thu, 29 Oct 2026 10:04 PM (IST)

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है, मैदानी इलाकों में बारिश और चारधाम सहित ऊंची चोटियों पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम के करवट बदलने से ठंड बढ़ गई है। मैदानी जिलों में सुबह से हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी होने से ठंड का असर और बढ़ गया है।

चारधाम सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से पहाड़ों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। मौसम में आए इस बदलाव का असर प्रदेशभर में देखने को मिल रहा है। मैदानी क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।

वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के चलते मौसम और सर्द हो गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली जनपदों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश और बर्फबारी के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में आवागमन भी प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले इलाकों में जाने वाले यात्रियों और पर्यटकों को मौसम की ताजा जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करने की सलाह दी जाती है।

विशेष रूप से चारधाम और अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। मौसम के लगातार बदलते मिजाज को देखते हुए प्रशासन और संबंधित विभागों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है। बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान में और गिरावट आने पर ठंड का असर बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें- दीपावली पर देहरादून की हवा की 24 घंटे निगरानी, चार पैरामीटर पर होगी गुणवत्ता की जांच

यह भी पढ़ें- देहरादून एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल लागू: 12 शहरों के लिए 26 उड़ानें, बदला टाइम