विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली पर देहरादून की हवा की 24 घंटे निगरानी, चार पैरामीटर पर होगी गुणवत्ता की जांच

Published: Wed, 28 Oct 2026 03:41 PM (IST)

उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दीपावली के दौरान देहरादून समेत अन्य शहरों में वायु प्रदूषण की निगरानी करेगा। यह जांच थर्ड ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

सुमन सेमवाल, देहरादून। दीपावली के दौरान पटाखों का धुआं कितना अतिरिक्त प्रदूषण घोलता है, इसकी जांच के लिए उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तैयारी पूरी कर ली है। इस संबंध में बोर्ड मुख्यालय ने क्षेत्रीय कार्यालयों को पत्र जारी कर दिया है।

हवा की गुणवत्ता की जांच के लिए थर्ड पार्टी के रूप में जल्द कंपनी का चयन भी कर लिया जाएगा। हवा की गुणवत्ता के रूप में मुख्यतः पीएम 10 और पीएम 2.5 (सूक्ष्म कणों) के साथ ही सल्फर डाईआक्साइड (साक्स) और नाइट्रोजन डाईआक्साइड (नाक्स) के साथ ही मेटल्स की उपस्थिति का भी पता लगाया जाएगा।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी नरेश गोस्वामी के अनुसार वायु प्रदूषण में इन सभी तत्वों की अधिकतम सीमा पहले से तय है। हवा की इनकी उपस्थिति के आधार पर एयर क्वालिटी इंडेक्स निकाला जाएगा।

वायु गुणवत्ता के अलावा ध्वनि प्रदूषण की स्थिति का परीक्षण भी किया जाएगा। ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि दीपावली से पहले ध्वनि प्रदूषण का ग्राफ कितना रहा और दीपावली की रात और उसके बाद की स्थिति क्या रही। वर्ष 2025 की तरह इस बार प्रदूषण की जांच में टिहरी को भी शामिल किया गया है, जबकि देहरादून के दो स्थल और ऋषिकेश का एक स्थल पहले कि तरह यथावत है।

इन पैरामीटर पर जांच, यह है मानक

  • पीएम 10, 24 घंटे में अधिकतम मात्रा 100 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर होनी चाहिए।
  • पीएम 2.5, 24 घंटे में अधिक मात्रा 60 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर होनी चाहिए।
  • सल्फर डाईआक्साइड (साक्स), 24 घंटे में अधिकतम 80 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर
  • नाइट्रोजन डाईआक्साइड, 24 घंटे में अधिकतम मात्रा 80 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर।

दीपावली पर अब वायु प्रदूषण पर समझदारी पड़ रही भारी

बेशक दीपावली की रात वायु प्रदूषण का ग्राफ बेहद अधिक हो जाता है, लेकिन इस बात पर संतोष किया जाना चाहिए कि धीरे-धीरे नागरिक समझदारी की तरफ बढ़ रहे हैं। पिछली कुछ दीपावली की बात करें तो वायु प्रदूषण के स्तर में कमी देखने को मिल रही है। उम्मीद की जा रही है कि इस बार नागरिक वायु प्रदूषण को लेकर और अधिक सचेत नजर आएंगे।

पिछली कुछ दीपावली में वायु प्रदूषण की स्थिति (एक्यूआइ में)

  • वर्ष, घंटाघर, नेहरू कालोनी, ऋषिकेश
  • 2025, 254, 230, 135
  • 2024, 288, 243, 173
  • 2023, 333, 349, 196
  • 2022, 252, 242, 236
  • 2021, 248, 306, 257
  • 2020, 317 (एक ही स्थल), 198

एक्यूआइ के मुताबिक हवा का हाल

  • शून्य से 50, अच्छा
  • 51 से 100, संतोषजनक
  • 101 से 200, मध्यम
  • 201 से 300, बुरी
  • 301 से 400 बहुत बुरी
  • 401 व अधिक, अति गंभीर