विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

Published: Sat, 17 Oct 2026 08:47 PM (IST)

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी घोषणा करते ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। शारदीय नवरात्र की महानवमी पर सोमवार 19 अक्टूबर को उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में यह अवकाश घोषित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने महानवमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं में मातृशक्ति का पूजनीय स्थान है।

नवरात्र का पर्व नारी शक्ति, श्रद्धा, आस्था और भक्ति का प्रतीक है। यह पर्व समाज में मातृशक्ति के सम्मान, सामर्थ्य और उसकी महत्वपूर्ण भूमिका का स्मरण कराता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराएं देश की समृद्ध विरासत की पहचान हैं। हमारे त्योहार सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करने के साथ ही समाज में आस्था, सद्भाव और एकता की भावना को भी सशक्त बनाते हैं।

यह भी पढ़ें- देहरादून में लोकभवन पर प्रदर्शन का मामला, गणेश गोदियाल समेत 45 कांग्रेस नेताओं पर केस दर्ज

यह भी पढ़ें- लंबे वीकेंड पर उत्तराखंड आ रहे सैलानियों के लिए स्पेशल रूट प्लान, देहरादून में एंट्री करते ही बदल जाएंगे रास्ते