विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में नौकरी का मौका, आगामी मार्च तक रिक्त होने वाले पदों पर भर्ती होंगे प्राथमिक शिक्षक

Published: Fri, 23 Oct 2026 09:16 PM (IST)

शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए मार्च 2027 तक की संभावित ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए वर्ष 2027 तक की संभावित रिक्तियों की जानकारी मांगी गई है। इसके बाद ही इन पदों की गणना करते हुए प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती संबंधी विज्ञापन निकाला जाएगा।

शिक्षा मंत्री डा. रावत ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रवीन्द्र जुगरान के साथ हुई मुलाकात में यह बात कही। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जुगरान ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए शीघ्र विज्ञप्ति जारी करने का अनुरोध किया।

विभागीय मंत्री को यह बताया गया कि भर्ती का प्रस्ताव तीन माह पूर्व शासन को भेजा जा चुका है, लेकिन अब तक विज्ञापन जारी करने की दिशा में खास प्रगति नहीं हुई है। इस पर शिक्षा मंत्री ने बताया कि पूर्व में भेजे गए प्रस्ताव में रिक्त पदों की संख्या कम थी।

ऐसे में शिक्षा निदेशालय को मार्च, 2027 तक संभावित रिक्तियों की जानकारी शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिकाधिक पदों को शामिल कर भर्ती विज्ञप्ति जारी की जा सके।

यह भी पढ़ें- देहरादून में डेंगू और चिकनगुनिया का प्रकोप बढ़ा 18 नए मामले सामने आए

यह भी पढ़ें- देहरादून के समरवैली स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला गरमाया, शिक्षक पर कार्रवाई न होने से फूटा अभिभावकों का गुस्सा