विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में डेंगू और चिकनगुनिया का प्रकोप बढ़ा 18 नए मामले सामने आए

Published: Fri, 23 Oct 2026 08:34 PM (IST)

देहरादून में डेंगू और चिकनगुनिया के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, शुक्रवार को 8 डेंगू और 10 चिकनगुनिया के नए ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। जिले में डेंगू के साथ चिकनगुनिया के मामले भी बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को डेंगू के आठ और चिकनगुनिया के 10 नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। डेंगू के कुल मामले 356 और चिकनगुनिया के 237 तक पहुंच गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, डेंगू के नये मरीजों में दो देहरादून और छह अन्य क्षेत्रों के निवासी हैं। जिले में अब तक मिले 356 मरीजों में 167 देहरादून और 189 अन्य क्षेत्रों के हैं। वर्तमान में 23 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।

वहीं, जिले में अब तक चिकनगुनिया के 237 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। आशा कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों के संयुक्त सर्वे में अब तक अलग अलग समय में 13,41,497 घरों को कवर किया गया है। इनमें 22,052 घरों में लार्वा मिला है।

टीमों ने कुल 83,62,652 कंटेनरों की जांच की, जिनमें 27,442 में लार्वा पाया गया। शुक्रवार को स्वयंसेवकों ने 47,844 कंटेनरों की जांच की, जिनमें 26 में लार्वा मिला।

स्वाइन फ्लू के दो मामले

जिले में स्वाइन फ्लू के दो नये मरीज मिले। इसके साथ ही अबतक कुल 704 मामले पाजीटिव आए हैं, जिसमें 696 ठीक हो चुके हैं। छह मरीज का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें- देहरादून के समरवैली स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला गरमाया, शिक्षक पर कार्रवाई न होने से फूटा अभिभावकों का गुस्सा

यह भी पढ़ें- देहरादून से उत्तराखंड न्याय यात्रा की शुरूआत, प्रदेश के चार स्थानों से सरकार को घेर रही कांग्रेस