विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून से उत्तराखंड न्याय यात्रा की शुरूआत, प्रदेश के चार स्थानों से सरकार को घेरेगी कांग्रेस

Published: Thu, 22 Oct 2026 11:56 AM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2026 01:04 PM (IST)

कांग्रेस ने आज से उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' का आगाज किया। इसके माध्यम से पार्टी अंकिता भंडारी को न्याय, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरेगी।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने गुरुवार से राज्य में उत्तराखंड न्याय यात्रा प्रारंभ कर दिया है। इसके माध्यम से वह अंकिता भंडारी को न्याय, लोकतांत्रिक व संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सरकार को घेर रही है। न्याय यात्रा राज्य के चार स्थानों से शुरू हुई।

देहरादून में राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय से चकराता विधायक प्रीतम सिंह के नेतृत्व में उत्तराखंड न्याय यात्रा निकाली गई। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता भी यात्रा में सम्मिलित हुई।

गढ़वाल मंडल में यात्रा की शुरुआत बदरीनाथ धाम में पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस दल की अगुआई प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व विधायक लखपत सिंह बुटोला ने की। देहरादून जिले में कांग्रेस की प्रदेश चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह और पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला को यह जिम्मा सौंपा गया है।

हरिद्वार जिले में यात्रा का नेतृत्व चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डा. हरक सिंह रावत, विधायक काजी निजामुद्दीन, ममता राकेश, फुरकान अहमद, रवि बहादुर, अनुपमा रावत व वीरेंद्र कुमार जाति कर रहे हैं।

कुमाऊं में गोलज्यू मंदिर में पूजा अर्चना के बाद यात्रा की अगुआई नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस के पश्चिम बंगाल प्रभारी प्रकाश जोशी, सीडब्लूसी सदस्य करन माहरा, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी व विधायक तिलकराज बेहड़ कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी हत्याकांड: उत्तराखंड न्याय यात्रा के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, गढ़वाल और कुमाऊं में भरेगी हुंकार