Move to Jagran APP

Uttarakhand Politics: भाजपा में पहले दायित्व वितरण, उसके बाद धामी मंत्रिमंडल का विस्तार

Uttarakhand Politics भाजपा नेताओं की दायित्व की आस जल्द पूरी हो सकती है। साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार के दिल्ली दौरे से इस चर्चा को बल मिल रहा है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Thu, 11 Aug 2022 02:00 AM (IST)Updated: Thu, 11 Aug 2022 02:00 AM (IST)
Uttarakhand Politics: भाजपा में पहले दायित्व वितरण, उसके बाद धामी मंत्रिमंडल का विस्तार
उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, देहरादून: Uttarakhand Politics विभिन्न निगमों, प्राधिकरणों और आयोगों में दायित्व की आस लगाए बैठे भाजपा नेताओं की यह साध जल्द पूरी होने की संभावना है। इसके साथ ही तीन विधायकों को धामी मंत्रिमंडल (Dhami Cabinet) में जगह मिल सकती है। समझा जा रहा है कि दायित्व वितरण 15 अगस्त से पहले होगा, जबकि मंत्रिमंडल विस्तार इसके बाद। यही नहीं, प्रदेश भाजपा की नई टीम का भी शीघ्र गठन किया जाएगा।

loksabha election banner

सीएम धामी, महेंद्र भट्ट व अजेय कुमार के दिल्ली दौरे पर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami,), भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार के दिल्ली दौरे से इन चर्चाओं को बल मिला है। तीनों ही बुधवार शाम को दिल्ली पहुंच गए। भट्ट व अजेय कुमार ने देर रात भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से उनके आवास पर मुलाकात की। माना जा रहा कि बैठक में इन्हीं सब विषयों पर विमर्श हुआ।

युवा मुख्यमंत्री धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के कौशल की असली परीक्षा वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में होनी है। इसे देखते हुए सरकार और संगठन ने तैयारियां शुरू भी कर दी हैं। इसी को ध्यान में रखकर धामी मंत्रिमंडल में रिक्त चल रहे तीन मंत्री पदों को भरने के साथ ही दायित्व वितरण को लेकर कसरत चल रही है।

पहले बांटे जाएंगे दायित्व

सूत्रों का कहना है कि पहले दायित्व बांटे जाएंगे। इसके पीछे कारण ये है कि प्रदेश भाजपा की नई टीम का गठन होना है, जिसमें कुछ पुराने पदाधिकारियों को ड्राप किया जा सकता है। इनके साथ ही वरिष्ठ कार्यकर्त्‍ताओं को भी दायित्व देकर एडजस्ट किया जाएगा।

वैसे भी पार्टी के भीतर से यह बात उठ रही है कि जब दायित्वों का वितरण होना ही है तो क्यों न इसे समय पर कर दिया जाए। सूत्र तो यह भी बताते हैं कि दायित्व वितरण के लिए तैयार सूची पर दो-तीन बार मंथन हो चुका है। अब केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद मुख्यमंत्री को इस बारे में निर्णय लेना है।

इस सबको देखते हुए भाजपा में पिछले कुछ दिनों से कसरत तेज हुई है। माना जा रहा है कि इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के बुलावे पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार बुधवार शाम को कुमाऊं दौरे से सीधे दिल्ली पहुंच गए। देर रात को राष्ट्रीय महामंत्री संगठन के साथ मुलाकात में प्रदेश की नई टीम का गठन, दायित्व वितरण और मंत्रिमंडल विस्तार के अलावा हर घर तिरंगा समेत अन्य विषयों पर विमर्श हुआ।

पार्टी नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं धामी

यही नहीं, मुख्यमंत्री धामी भी देहरादून से बुधवार रात दिल्ली पहुंच गए। वह राष्ट्रीय महामंत्री संगठन के साथ बैठक में तो शामिल नहीं हुए, लेकिन समझा जा रहा है कि गुरुवार को वह पार्टी के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। यद्यपि, मुख्यमंत्री ने हाल में ही दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्य नेताओं से मुलाकात की थी।

उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, जिस घर पर तिरंगा नहीं, उन पर भरोसा नहीं करेंगे लोग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.