Move to Jagran APP

उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, जिस घर पर तिरंगा नहीं, उन पर भरोसा नहीं करेंगे लोग

Har Ghar Tiranga भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर त‍िरंगा नहीं फहराने वालों पर लोग भरोसा नहीं कर पाएंगे। तिरंगा अभियान का उद्देश्य नागरिकों के मन में राष्ट्र के प्रति कर्त्तव्य बोध उत्पन्न करना है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Wed, 10 Aug 2022 07:09 PM (IST)Updated: Wed, 10 Aug 2022 07:09 PM (IST)
उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, जिस घर पर तिरंगा नहीं, उन पर भरोसा नहीं करेंगे लोग
उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, जिस घर पर तिरंगा नहीं, उन पर भरोसा नहीं करेंगे लोग।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Har Ghar Tiranga : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भारत का जन-जन 13 से 15 अगस्त तक पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ेगा। इसके लिए हर संभव प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि कोई घर तिरंगा लगने से न छूटे। वैसे भी जिस घर में तिरंगा नहीं लगा होगा। उस घर को लोग विश्वास की नजर सहीं नहीं देख पाएंगे।

loksabha election banner

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे महेंद्र भट्ट का पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। देवलचौड़ स्थित होटल के निकट भट्ट के पहुंचते ही ढोल नगाड़े बजने लगे। पुष्प वर्षा की गई। आतिशबाजी से भी उनका स्वागत किया गया। भट्ट के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने रामपुर रोड से होकर नैनीताल रोड शहीद मेजर चंद्रशेखर मिश्रा पार्क तक तिरंगा यात्रा निकाली।

यात्रा के दौरान उन्होंने तिकोनिया चौराहा पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम स्थल के पास शहीद मेजर चंद्रशेखर मिश्रा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ ही पौधारोपण भी किया।

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। तिरंगा अभियान का उद्देश्य नागरिकों के मन में राष्ट्र के प्रति कर्त्तव्य बोध उत्पन्न करना है, जिससे की आगामी संकल्पों को पूरा किया जा सके। आजादी के बाद पहली बार देश का हर नागरिक अपने घर, व्यापारिक प्रतिष्ठान या सार्वजनिक स्थल पर तिरंगा लगाएगा।

घर के सबसे छोटे बच्चे से लगवाएं झंडा

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 15 अगस्त को सभी अपने घर पर सबसे छोटे बच्चे से झंडा फहराएं। इसके बाद इसे इंटरनेट मीडिया पर शेयर करें। इससे बच्चों में भी राष्ट्रभक्ति का भाव पैदा होगा।

14 जुलाई को मौन जुलूस

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 14 अगस्त, 1947 को अखंड भारत के दो टुकड़े हुए थे। इस विभाजन को लेकर आगामी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस निकाला जाएगा। इस दौरान किसी तरह का भाषण, साक्षात्कार, नारेबाजी आदि नहीं होना है।

कार्यक्रम में ये रहे शामिल

इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, महापौर डा. जोगेन्द्र रौतेला, विधायक बंशीधर भगत, सरिता आर्या, मोहन सिंह बिष्ट, राम सिंह कैड़ा, प्रदेश मंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट, दीपक मेहरा, प्रकाश रावत, भुवन जोशी, बेला तोलिया, विरेन्द्र बिष्ट, तरूण बंसल, चन्दन सिंह बिष्ट, कुन्दन लटवाल, प्रदीप जनौटी, कमल नयन जोशी आदि शामिल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.