विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Politics: कांग्रेस और भाजपा ने केवल राज्यवासियों को छला : एसएस कलेर

By Sunil NegiEdited By:
Published: Tue, 22 Sep 2020 08:59 AM (IST)

Uttarakhand Politics आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने भाजपा और कांग्रेस पर प्रदेश की जनता के ...और पढ़ें

आप के कार्यालय के शुभारंभ मौके पर पार्टी के संबंध में कार्यकर्त्‍ताओं से जानकारी हासिल करते प्रदेशाध्यक्ष एसएस कलेर।
आप के कार्यालय के शुभारंभ मौके पर पार्टी के संबंध में कार्यकर्त्‍ताओं से जानकारी हासिल करते प्रदेशाध्यक्ष एसएस कलेर।

विकासनगर (देहरादून), जेएनएन। Uttarakhand Politics आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने भाजपा और कांग्रेस पर प्रदेश की जनता के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बारी-बारी से सत्ता हासिल कर इन पार्टियों ने राज्य की जनता को छलने का काम किया। सोमवार को उन्होंने विधानसभा कार्यालय का भीमावाला में उद्घाटन भी किया।

 विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर आप के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने कहा कि उत्तराखंड राज्य गठन के समय से लेकर कांग्रेस व भाजपा सत्तारूढ़ दल के रूप में रहीं, लेकिन विकास के मामले में प्रदेश निरंतर पिछड़ता ही चला गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आप की सरकार देश से लेकर विदेशों तक में अपनी नीतियों के कारण अलग पहचान बनाए हुए है। वहां की जनता को बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाएं सब कुछ मुफ्त में मिल रहा है। 

यह भी पढ़ें: Uttarakhand assembly Session: पहली बार सत्र से वर्चुअली जुड़ेंगे विधायक, 15 विधायकों को मंजूरी

इसके अलावा कोरोना महामारी से लेकर अन्य तमाम तरह की विषम परिस्थितियों में सरकार ने जनसुविधाओं के लिए हर संभव प्रयास किए। कहा कि उत्तराखंड की जनता अब विभिन्न राजनीतिक पार्टियों की नीतियों से आजिज आ चुकी है। विकासनगर विधानसभा की प्रभारी डिंपल सिंह ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में आप को जनसमर्थन मिल रहा है। कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने विभिन्न दलों को छोड़कर आप की सदस्यता भी ली। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता उमा सिसौदिया, गुलफाम अहमद, प्रतीक सक्सेना, विशाल चौधरी, पूजा भल्ला, सतीश रानी, हिमांशु पुंडीर, विचित्र राज, रामपाल, इंद्रेश कुमार, सीमा पाल, रवि पंवार, विरेंद्र सिंह, करणपाल, राहुल भटट, रोहित कश्यप, नितिन कुमार आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Assembly Monsoon Session: कांग्रेस के आक्रमण पर मंडराए संकट के बादल, आधा दर्जन विधायकों की तबीयत खराब