यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Uttarakhand Nikay Chunav: उत्तराखंड में कब होगा नगर निकाय चुनाव? आ गया नया अपडेट, तैयारियों में जुटी सरकार
Uttarakhand Nikay Chunav Update उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। परिसीमन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी ...और पढ़ें

HighLights
- उत्तराखंड में नवंबर में हो सकते हैं नगर निकाय चुनाव
- 105 में से 102 नगर निकायों में होंगे चुनाव
- सभी नगर निकायों में पूर्ण हो चुका है परिसीमन
केदार दत्त, देहरादून। निरंतर लटकते आ रहे नगर निकाय चुनाव को लेकर सरकार अब तैयारियों में जुट गई है। निकायों में परिसीमन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि अक्टूबर मध्य तक ओबीसी (अदर बैकवर्ड क्लास) आरक्षण और 11 निकायों में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण से संबंधित कार्य संपन्न कराने की योजना है।
हाईकोर्ट में विचाराधीन है निकाय चुनाव से संबंधित प्रकरण
सूचियों के विशेष पुनरीक्षण के लिए 16 अक्टूबर तक का समय तय
राज्य में निकाय
| निकाय | संख्या |
| नगर निगम | 11 |
| नगर पालिका परिषद | 45 |
| नगर पंचायत | 49 |
(नोट: तीन नगर पंचायतों बदरीनाथ, केदारनाथ व गंगोत्री में चुनाव नहीं होते।)
नगर निकाय चुनाव के लिए सरकार तैयार है। चुनाव के दृष्टिगत जैसे ही सभी प्रक्रियाएं पूरी होंगी, निकाय चुनाव का कार्यक्रम तय कर दिया जाएगा।
-प्रेमचंद अग्रवाल, शहरी विकास मंत्री
यह भी पढ़ें- औचक निरीक्षण करने पुलिस मुख्यालय पहुंचे CM Dhami, अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों में हड़कंप
