विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

औचक निरीक्षण करने पुलिस मुख्यालय पहुंचे CM Dhami, अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों में हड़कंप

Published: Wed, 04 Sep 2024 01:56 PM (IST)Updated: Wed, 04 Sep 2024 02:38 PM (IST)

CM Pushkar Singh Dhami बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक पुलिस मुख्यालय पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मुख्यालय पंहुचकर सभी कार्यालयों ...और पढ़ें

CM Pushkar Singh Dhami: पुलिस मुख्यालय का औचक निरंक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। जागरण
CM Pushkar Singh Dhami: पुलिस मुख्यालय का औचक निरंक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। जागरण

जागरण संवाददाता, देहरादून: CM Pushkar Singh Dhami: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक पुलिस मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यों का निरीक्षण किया और एडीजी स्तर के अधिकारियों से केसों की प्रगति के बारे पूछा। बुधवार को मुख्यमंत्री आवास से सचिवालय की ओर निकले मुख्यमंत्री अचानक से पुलिस मुख्यालय पहुंच गए।

मुख्यमंत्री के अचानक मुख्यालय पहुंचने पर अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक के होश उड़ गए। मुख्यमंत्री ने मुख्यालय पंहुचकर सभी कार्यालयों व अनुभागों का औचक निरीक्षण किया है व वहां की कार्यप्रणाली का जायजा भी लिया।

यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी में वरुणावत पर्वत पर फिर भूस्खलन, लगातार बारिश बन रही आफत; 50 परिवारों ने छोड़ा अपना घर

किसी भी रूप में बिगड़ना नहीं चाहिए देवभूमि का स्वरूप

पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि का स्वरूप किसी भी रूप में बिगड़ना नहीं चाहिए, इसके हम लिए प्रतिबद्ध हैं। जनसांख्यिकी बदलाव पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसको लेकर जल्द सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। पुलिस व गृह मंत्रालय इस पर काम करेगा।

उन्होंने कहा कि अवैध शराब तस्करी को लेकर लगातार कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई तब तक चलेगी जब तक व्यवस्था पटरी पर नहीं आ जाती। आपराधिक घटनाओं पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर सख्ती से करवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: आज देहरादून और नैनीताल में भारी वर्षा की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस के लिए अच्छे आवास बने, ट्रेनिंग समय-समय पर अच्छी हो, अधिकारी थानों में जाकर व्यवस्थाओं को देखें। इसको लेकर आदेश जारी किए गए हैं।

डीजीपी को आदेशित किया गया है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई जाए व यातायात व्यवस्था ठीक की जाए। आने वाले समय मे पुलिस अच्छा काम करेगी।