विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather: आज देहरादून और नैनीताल में भारी वर्षा की चेतावनी, चमोली में पहाड़ के मलबे में दबा वाहन

Published: Wed, 04 Sep 2024 07:16 AM (IST)Updated: Wed, 04 Sep 2024 02:16 PM (IST)

Uttarakhand Weather उत्तराखंड में मानसून की बारिश जारी है। मंगलवार दोपहर बाद देहरादून और मसूरी में दो घंटे मूसलाधार बारिश ...और पढ़ें

Uttarakhand Weather: मलबा आने के कारण एक वाहन व चालक के दबे होने की सूचना. Jagran
Uttarakhand Weather: मलबा आने के कारण एक वाहन व चालक के दबे होने की सूचना. Jagran

HighLights

  1. आज चम्पावत और बागेश्वर में भी हो सकती है भारी वर्षा
  2. कई जनपदों में यलो अलर्ट जारी

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather: प्रदेशभर में मानसून की वर्षा जारी है। बुधवार को देहरादून के अलावा नैनीताल, चम्पावत और बागेश्वर जनपदाें में कहीं-कहीं एक से दो दौर भारी वर्षा हो सकती है। इन जनपदों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

चमोली में पहाड़ के मलबे में दबा वाहन

चमोली जिले में तहसील-गैरसैंण के अन्तर्गत गैरसैंण-फरकंडी मोटर मार्ग पर परमघाट में मलबा आने के कारण एक वाहन व चालक के दबे होने की सूचना प्राप्त हुई है। सूचना पाकर पुलिस टीम व प्रशासन अधिकारी, कर्मचारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

बदरीनाथ, गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे अपडेट

चमोली में बदरीनाथ हाईवे नन्दप्रयाग, पागलनला, कमेड़ा में मलबा आने से अवरूद्व है। पागलनाला में हाईवे सुचारू हो गया है।

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग दो स्थानों पर अवरुद्ध है। जबकि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डाबरकोट के पास अवरुद्ध हुआ। जनपद उत्तरकाशी में मंगलवार की रात को हुई वर्षा के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग गंगोरी और नेताला के पास भूस्खलन होने से अवरुद्ध हुआ। गंगोरी के पास करीब 5 घंटे तक राजमार्ग अवरुद्ध रहा।

जबकि नेताला के पास अभी राजमार्ग सुचारू नहीं हुआ है‌‌। राजमार्ग को सुचारु करने के लिए बीआरओ की टीम जुटी हुई है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डाबरकोट के पास देर रात को अवरुद्ध हो गया था। जिसे राष्ट्रीय राजमार्ग बड़कोट खंड की टीम ने सुबह 8:00 बजे सुचारु कर दिया है। जनपद में वर्तमान में मौसम साफ है।

गंगोत्री मार्ग पर एक व्‍यक्ति के ऊपर गिरा बोल्‍डर

उत्तरकाशी में गंगोत्री मार्ग में सोनगाड़ के पास ऊपरी पहाड़ी से बोल्डर व पत्थर गिरने से एक व्यक्ति घायल हुआ है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल व्यक्ति सुलेमान पुत्र अब्दुल गनी उम्र 27 वर्ष निवासी कालुवाला, सहारनपुर है। बोल्डर गिरने से तीन भैसों की मौत व एक भैंस घायल बताई जा रही है। उक्त जानकारी आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली है।

देहरादून-मसूरी में बारिश 

बुधवार सुबह देहरादून में झमाझम बारिश हुई। देहरादून तेज वर्षा के बाद चंद्रबनी से बहने वाले रपटे में उफान आ गया। मसूरी और समीपवर्ती क्षेत्रों में मंगलवार दोपहर बाद से लगातार बारिश हो रही है। रुड़की में सुबह से रुक रुक कर बारिश हो रही है। उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। हरिद्वार में भी सुबह से बारिश होती रही।

नदी के बीच में फंसे दो लोगों को बचाया

देहरादून के प्रेमनगर में कैरी गांव के पास नदी का जल स्तर अचानक बढ़ने के कारण दो लोग नदी में फंस गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने दोनों व्यक्तियों को सुरक्षित निकालने में सफलता प्राप्त की।

रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों की पहचान 22 वर्षीय शंकर कश्यप पुत्र रामकृष्ण और 28 वर्षीय किशन पुत्र जय राम के रूप में हुई। दोनों व्यक्ति ठाकुरपुर झुग्‍गी बस्ती, प्रेमनगर के निवासी हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी में वरुणावत पर्वत पर फिर भूस्खलन, लगातार बारिश बन रही आफत; 50 परिवारों ने छोड़ा अपना घर

प्रमुख शहरों का तापमान

  • दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 33.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 35.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 22.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 24.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

चार जिलों में यलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो रही है। इसे देखते हुए इन जनपदों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के चार जनपदों के अलावा अन्य पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन और बिजली चमकने के साथ मध्यम वर्षा हो सकती है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के इन इलाकों में गरजेगा बुलडोजर, रेलवे व जिला प्रशासन आज करेगा कार्रवाई

बिधौली मार्ग आरबीएम डाल कर वैकल्पिक व्यवस्था शुरू

नंदा की चौकी-बिधौली मार्ग के बीते मंगलवार को क्षतिगस्त हुए हिस्से की मरम्मत कार्य प्रारंभ हो गया है। बुधवार को जेसीबी के माध्यम से आरबीएम डालकर वैकल्पिक व्यवस्था शुरू की गई।

क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां पर रोड काटन हो रहा है वहां पर तार जाल लगाकर मार्ग काटन को रोका जाए। यह जानकारी भाजपा नेत्री गीता बिष्ट ने दी।